श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने पेश किया सरकार बनाने का दावा, बोले- इस बार हम पूरे अनुभव से…

NDA गठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से...
Modi Govt 3.0

Modi Govt 3.0: NDA गठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मोदी शुक्रवार की शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति ने उनका अभिवादन और भगवान जगन्नाथ की तस्वीर भेट की। इसके बाद राष्ट्रपति ने मोदी को तीसरी बार सरकार बनाने का न्योता भी दिया। अब NDA नई सरकार का गठन करेगी। वहीं, 9 जून को शपथ समारोह भी रखा गया।

‘नई युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने के इरादे’

वहीं, इस मौके पर 7 जून की शाम कार्यवाहक पीएम नरेंद्र मोदी ने (Modi Govt 3.0) मीडिया को संबोधित किया। साथ ही सरकार बनाने के लिए आमंत्रण मिलने की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा, ’18 वीं लोकसभा, एक प्रकार से नई युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने के इरादे वाली लोकसभा है। आजादी का अमृत महोत्सव के बाद का ये पहला चुनाव है, और ये वो 25 वर्ष हैं जो अमृतकाल के 25 वर्ष हैं। 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाएगा तो उन सपनों को पूरा करने का ये एक पड़ाव है।’

यह भी पढ़ें- UP में दलितों का ‘नया मसीहा’ बने आज़ाद, अब मायावती को कौन पूछेगा?

गरीबी को लेकर क्या बोले मोदी?

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो टर्म में जिस गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ साफ नजर आ रहा है। 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना अपनेआप में देशवासियों के लिए गर्व की बात है। भारत की जो वैश्विक छवि बनी है, दुनिया के लिए भारत एक विश्वबंधु के रूप में उभरा है। इसका मैक्सिमम एडवांटेज अब शुरू हो रहा है। मुझे पक्का विश्वास है कि ये 5 वर्ष, वैश्विक परिवेश में भी भारत के लिए बहुत उपयोगी होने वाले हैं।’

9 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह

मोदी ने आगे कहा, ‘आज सुबह एनडीए की मीटिंग हुई. सभी साथियों ने मुझे फिर से इस दायित्व के लिए पसंद किया है और सभी साथियों ने राष्ट्रपति को इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपतिजी ने मुझे बुलाकर शपथ ग्रहण के लिए 9 जून तारीख के बारे में सूचित किया है।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज