Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस्तीफे पर सुरेश गोपी ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर बताई क्या है सच्चाई

उन्होंने प्रधामंत्री मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। ये पूरी तरह से अफवाह है...
Suresh Gopi gave his reaction On Resign says few media platforms are spreading fake news

Suresh Gopi On Resign: बीते दिन रविवार को केरल के त्रिशूर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद सुरेश गोपी ने शपथ ली। इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि सुरेश मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले हैं। हालांकि, अब इस पूरे मामले पर सुरेश गोपी की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। रिजाइन की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है।

ट्वीट कर किया अफवाहों का खंडन

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। ये पूरी तरह से अफवाह है। मोदी सरकार के मंत्री मंडल में शामिल होना और केरल का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है।” उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केरल का विकास होगा।

https://twitter.com/TheSureshGopi/status/1800095177367011681

सुरेश ने पहली बार केरल में खिलाया ‘कमल’

केरल में पहली बार कमल खिलाने वाले Suresh Gopi को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Suresh Gopi On Resign) ने बड़ा इनाम दिया। सुरेश गोपी को मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान गोपी ने केरल के मतदाताओं से वादा किया था कि अगर वे चुनाव जीतते हैं और भाजपा सत्ता में आती है, तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। शायद ये भी एक वजह रही होगी कि भाजपा ने सुरेश गोपी को मंत्रिमंडल में जगह दी।

यह भी पढ़ें- कल ली थी शपथ, आज इस्तीफा देना चाहते हैं सुरेश गोपी! जानिए वजह

अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी अभी तक 250 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अपनी एक अलग पहचान है। साल 2016 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया। गोपी ने साल 2019 लोकसभा चुनाव में त्रिशूर से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इन हारों के बाद भी वो अपने इलाके में डटे रहे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग