श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Khatron Ke Khiladi 14: हर एपिसोड के लाखों रुपये चार्ज कर रहे ये कंटेस्टेंट

Khatron Ke Khiladi Season14: काफी लंबे समय से लोग रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन का इंतजार कर रहे थे। लोगों का यह इंतजार अब...
Khatron Ke Khiladi Season14| shreshth bharat

Khatron Ke Khiladi Season14: काफी लंबे समय से लोग रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन का इंतजार कर रहे थे। लोगों का यह इंतजार अब बहुत जल्द ही खत्म होने वाला हैं। शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस बार शो में टीवी के कई नामी चेहरे नजर आएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आ रहे ये सेलेब्स एक एपिसोड के कितने पैसे चार्ज कर रहे? नहीं न, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शो में नजर आ रहे ये फेमस सेलेब्स एक एपिसोड की कितनी फीस ले रहे हैं…

अभिषेक कुमार हर हफ्ते चार्ज कर रहे इतनी फीस

Khatron Ke Khiladi 14 के सबसे फेमस कंटेस्टेंट्स में से एक अभिषेक कुमार हैं। उन्हें खतरों से लड़ते देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। सूत्रों की मानें तो, अभिषेक प्रति सप्ताह लगभग 8-10 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। बता दें कि अभिषेक ‘बिग बॉस 17’ के फर्स्ट रनरअप भी हैं। वहीं, शालीन भनोट भी KKK 14 का हिस्सा हैं। वह बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट भी थे। शालीन भनोट एक एपिसोड के 15 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।

Read More- अरमान ने विशाल को जड़ा थप्पड़, तो घरवालों ने मुनिषा को किया आउट; पढ़ें वीकेंड के वार का पूरा हाल

सुमोना को मिल रही इतनी रकम

‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से मशहूर सुमोना अब ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आएंगी। टीवी स्टार को प्रति सप्ताह लगभग 5-7 लाख रुपये दिया जा रहा हैं। वहीं, लंबे समय बाद पर्टे पर वापसी कर रही शिल्पा शिंदे हर हफ्ते 7 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। बता दें कि शिल्पा ‘बिग बॉस 11’ की विनर और ‘झलक दिखला जा’ जैसे टीवी शो का एक जाना-माना नाम हैं। फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं आसिम

‘बिग बॉस 13’ के फर्स्ट रनर-अप आसिम रियाज ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन में स्टंट करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, आसिम इस बार के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वो हर हफ्ते 15-20 लाख रुपये की मोटी फीस चार्ज कर रहे हैं, जो इस बार सबसे ज्यादा फीस हैं।

गशमीर और निमरित की इतनी हैं फीस

फेमस टीवी शो ‘इमली’ से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली गशमीर हाजनी केकेके 14 में नजर आने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो उन्हें 12 लाख रुपये मिल रहे हैं। वहीं, ‘छोटी सरदारनी’ के लिए मशहूर निमरित खतरों के खिलाड़ी 14 के नए सीजन का हिस्सा हैं। वो लगभग 8-10 लाख रुपये फीस चार्ज कर रही हैं।

Read More- एक्टर रणवीर सिंह का 39वां जन्मदिन आज, ‘बैंड बाजा बारात’ से की शुरुआत


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
Ranya Rao Gold Smuggling Case
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में किए बड़े खुलासे
Mosques covered
उत्तर प्रदेश में होली को लेकर मस्जिदों को ढका गया, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
dehradun road accident
MP के धार जिले में हुए सड़क हादसा में 7 लोगों की मौत, 4 घायल
Holika Dahan 2025
होलिका दहन 2025: जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Gold Rate Today
सोने और चांदी की कीमतों में आया उतार, जानें आज के ताजा भाव