Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

International Tea Day 2024: एक कप ‘चाय की चुस्की’ के साथ जानें चाय की कहानी…

हर साल 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। पानी के बाद चाय, दुनिया का दूसरा सबसे अधिक पिया जाने वाला ड्रिंक है। इस दिन चाय दुनियाभर में सुर्खियों में रहती है।
International Tea Day | International Tea Day 2024 | International Tea Day 2024 History | International Tea Day 2024 Significance | International Tea Day 2024 celebration

International Tea Day 2024: ‘चाय’ यह नाम सुनते ही भारतीयों के चेहरे पर अजब सी चमक आ जाती है। हिंदुस्तानियों की चाय की आदत तो विश्व में मशहूर है। भारत में मेहमान नवाजी के लिए भी चाय को प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भारत में बड़ा से बड़ा मसला एक कप चाय से सुलझा लिया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपको चाय के बारे में इतना क्यों बता रहे हैं? आज 21 मई है यानी अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस, इस दिन चाय दुनियाभर में चर्चित रहती है। आईए हम आपको International Tea Day के बारे में और भी रोचक बातें बताते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस
दुनियाभर में चाय उत्पादक देश 2005 से 15 दिसंबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाते रहे हैं। क्योंकि तब तक इसे संयुक्त राष्ट्र की ओर से मान्यता नहीं दी गई थी। इसे लेकर भारत सरकार ने बड़ी पहल की और 2015 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के माध्यम से आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 दिसंबर, 2019 को एक संकल्प प्रस्ताव पारित किया और 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया गया।

इतिहास
कहानी यह है कि चीनी सम्राट शेन नुंग ने पहली बार इसका स्वाद चखा था। जब वह और उसके सैनिक एक पेड़ के नीचे आराम करने रुके, तो हवा में उड़ने वाली चाय की कुछ पत्तियां वहां उबलते पानी के एक बर्तन में गिर गईं। जब चीनी सम्राट ने इसका स्वाद चखा तो उसे बहुत अच्छा लगा। ऐसा माना जाता है कि तभी चाय की खोज हुई।

भारत में चाय
भारत में चाय ब्रिटिशर्स की देन है। वही भारत में चाय लेकर आए थे। साल 1834 में जब गवर्नर जनरल लॉर्ड बैंटिक भारत आए, तो उन्होंने असम में लोगों को एक तरह की पत्तियों को पानी में उबालकर दवाई की तरह पीते हुए देखा था। दरअसल ये चाय की ही पत्तियां थीं। बैंटिक ने असम के लोगों को इस पत्तियों के बारे में बताया और इस तरह से भारत में चाय की शुरुआत हुई।चाय उत्पादक देशों के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है लेकिन जब खपत की बात आती है तो भारत को टॉप देशों में भी जगह नहीं मिलती है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें प्रति व्यक्ति चाय की खपत करने वाले देशों में भारत को 23वां स्थान मिला है।

भारत की कुछ लाजवाब चाय

अदरक की चाय- भारत में अदरक की चाय सबसे पॉपुलर चाय में से एक है। अदरक की चाय में एंटी वायरल कंपाउंड होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं।

इलायची की चाय- भारत में इलायची की चाय के भी काफी दीवाने देखे जाते हैं। इलायची में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6, विटामिन, फाइबर और कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

गुलाब की चाय- गुलाब की चाय को गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जाता है। रोज टी में विटामिन ए, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं।

नींबू की चाय- भारत में काफी लोगों को नींबू की चाय भी पसंद आती है। नींबू की चाय को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

मसाला चाय- मसाला चाय में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसका स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि फायदे भी बढ़ाते हैं। सर्दियों में इस चाय को पीने से गर्मी आती है। लौंग, दालचीनी, काली मिर्च जैसे मसाले इसमें यूज किए जाते हैं।

तंदूरी चाय- तंदूरी चाय को भी लोग बहुत पसंद करते हैं। जिसे तंदूर में पकाया जाता है और कुल्हड़ में सर्व किया जाता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा