Weather Update: देश में गर्मी का सितम चरम सीमा पर है। इसके चलते लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अचानक से मौसम सुहाना हो गया। जी हां, दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शाम तक हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
मानसून की दस्तक
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक्स पर लिखा कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून आ सकता है। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून की शुरुआत के साथ ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।
The conditions continue to become favourable for Monsoon onset over Kerala during next 24 hours and advance of monsoon over some parts of Northeastern States during the same period. pic.twitter.com/jDnH19EZ3r
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश
दरअसल, दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा भी चली। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली है, क्योंकि दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया है।