Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BRS नेता के कविता को कोर्ट से लगा तगड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

k kavitha in liquor scam: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में BRS नेता के कविता को तगड़ा झटका लगा है। उनके द्वारा दाखिल जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है...
Delhi high court denies bail to k kavitha in liquor scam

k kavitha in liquor scam: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में BRS नेता के कविता को तगड़ा झटका लगा है। उनके द्वारा दाखिल जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने ईडी और सीबीआई मामले वाली याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि, इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया था, जिस पर कोर्ट ने आज, 1 जुलाई को अपना फैसला सुनाया है।

वहीं, ईडी और सीबीआई ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने ‘घोटाले’ के पीछे की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बीआरएस में सक्रिय नेता और तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य होने के नाते वह ‘कमजोर’ महिलाओं के साथ समानता की मांग नहीं कर सकती हैं। सीबाआई ने आगे कहा कि वह अपने रसूख पर पद के चलते जमानत पर बाहर रहते हुए सबूतों से छेड़छाड़ करने और गवाहों को प्रभावित कर सकती है।

फसल अवशेष प्रबंधन वाले कृषि यंत्रों के लिए किसान इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

ईडी ने हैदराबाद से किया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि ईडी ने के. कविता को हैदराबाद में उनके पिता चंद्रशेखर राव के आवास से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। उनपर दिल्ली शराब घोटाले में अहम साउथ ग्रुप का हिस्सा होने का आरोप लगा था। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस लॉबी ने कथित तौर पर अपनी व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप दिल्ली सरकार की शराब नीति में बदलाव करने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया था

सदन में राहुल गांधी ने दिया ऐसा भाषण, खड़े हो गए मोदी-शाह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा