Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, गरियाबंद जिले में 12 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है...
Chhattisgarh Encounter

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है। सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में असला और हथियार बरामद किए गए है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायंरिंग होती रही। वहीं, इस बीच सेना का एक जवान भी घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज जारी है।

1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी के जंगल में 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेर रखा है। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि एनकाउंटर में नक्सलियों के CCM- (सेंट्रल कमेटी मेंबर) और SZCM (स्पेशल जोनल कमेटी) के कई बड़े लीडर्स मारे जा सकते हैं।

पहले भी मारे गए 2 नक्सली

इससे पहले सोमवार को 2 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा, ओडिशा के नुआपाड़ा एसपी राघवेंद्र गूंडाला, ओडिशा डीआईजी नक्सल ऑपरेशन अखिलेश्वर सिंह और कोबरा कमांडेंट डीएस कथैत इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

10 टीमों ने साथ में किया ऑपरेशन

बता दें कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें 10 टीम एक साथ निकली थी। 3 टीम ओडिशा से, 2 टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और 5 CRPF टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। जवान क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला किया।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को पटना में आया हार्ट अटैक

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग