Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सत्ता में आते ही ट्रंप ने BRICS देशों को दी धमकी, जानें क्या कहा?

US President Donald Trump on BRICS: डोनाल्ड ट्रंप ने कल यानि 20 फरवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने सबसे पहले ओवल ऑफिस पहुंचकर कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए।
US President Donald Trump on BRICS

US President Donald Trump on BRICS: डोनाल्ड ट्रंप ने कल यानि 20 फरवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने सबसे पहले ओवल ऑफिस पहुंचकर कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए। इसी के साथ ही बाइडेन के कई फैसलों को बदला तो कई बड़े फैसले भी लिए गए। इस बीच ट्रंप ने ब्रिक्स संगठन को भी चुनौती दी।   

ट्रंप ने दी धमकी

राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिक्स देशों के समूह को धमकी देते हुए कहा है कि अगर ब्रिक्स अमेरिका विरोधी नीतियां लाता है तो उन्हें परिणाम भुगतने पडेंगे और वे खुश नहीं रह पाएंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि इन देशों ने अमेरिका के हितों के विपरित कई चीजें करने की कोशिश की, अगर ये देश आगे भी ऐसा करते रहते हैं तो फिर उनके साथ जो होगा उसके बाद वे देश खुश नहीं रह पाएंगे।

बता दें कि ट्रंप ने पिछले महीने दिसंबर में भी ब्रिक्स देशों को धमकी दी थी और कहा था कि अगर ब्रिक्स देशों ने अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने का प्रयास किया तो वे उन पर 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे।

ब्रिक्स में कौन-कौन देश शामिल?

जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। इसके साथ ही तुर्की, अजरबैजान और मलेशिया ने ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा कई अन्य देशों ने भी इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।

पुतिन ने की थी डॉलर के खिलाफ पैरवी 

पिछले साल अक्टूबर में हुए BRICS देशों के शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका पर डॉलर पर निशाना साथा था। साथ ही आरोप लगाते हुए इसे बड़ी गलती बताया था। उस समय पुतिन ने कहा था कि यह हम नहीं हैं जो डॉलर का उपयोग करने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन अगर वे हमें काम नहीं करने दे रहे हैं, तो हम क्या कर सकते हैं? हमें विकल्प खोजने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- शपथ के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला, WHO को किया अमेरिका से बाहर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड