Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस जानलेवा बीमार से पीड़ित है भारत का हर 9वां इंसान, जानें 22 वर्षों में कितनों की मौत

पिछले 22 साल में देश में डेढ़ करोड़ से अधिक कैंसर के मरीजों की मौत हो चुकी है। इस मामले में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर आता है। फिलहाल देश में ढाई करोड़ से ज्‍यादा लोग कैंसर से पीड़ित हैं...
Cancer Symptoms & Causes in india incdence for 2022 projection for 2025 symptoms

Cancer Symptoms & Causes: भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। हमारे देश में प्रतिदिन 40 हजार से ज्यादा बच्चे पैदा हो रहे हैं। हालांकि, नवजातों की संख्या बढ़ने के अलावा देश के सामने एक ऐसा आंकड़ा सामने आ चुका है, जिसने देश को हैरान करके रख दिया है।

कैंसर की राजधानी बन जाएगा भारत?

भारत एक ऐसा देश है, जहां कैंसर से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल तक भारत दुनिया में कैंसर की राजधानी बन जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 तक कैंसर के सालाना केस 15.7 लाख तक पहुंच जाएंगे। बता दें कि 2022 में इनकी संख्या 14.6 लाख थी।

इस विषय पर डॉक्‍टर्स का कहना है कि जाने-अनजाने में हर 9वां भारतीय कैंसर से जूझ रहा है। यहां पर कैंसर पीड़ितों के 80 फीसदी मामलों में, देरी ने हजारों लोगों की जान ले ली है। कैंसर के मरीजों की समय पर जांच व इलाज हो तो बहुत से लोगों की जिंदगी बच जाएगी।

डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों की कैंसर से मौत

बता दें कि पिछले 22 साल में देश में डेढ़ करोड़ से (Cancer Symptoms & Causes) अधिक कैंसर के मरीजों की मौत हो चुकी है। इस मामले में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर आता है। फिलहाल देश में ढाई करोड़ से ज्‍यादा लोग कैंसर से पीड़ित हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगले साल यानी कि 2025 तक देश में ये संख्‍या 3 करोड़ तक जा सकती है।

यह भी पढ़ें- आजकल बच्चे भी हो जाते हैं इस बीमारी का शिकार, जानिए क्या हैं लक्षण

क्या हैं कैसर के लक्षण

डॉक्‍टर कहते हैं अगर किसी सामान्‍य व्‍यक्ति की आवाज बैठे, गांठ दिखे या वजन घटे तो उसे स्‍वास्‍थ्‍य जांच करानी चाहिए। कैंसर होने की स्थिति में शरीर पर घाव लगातार रहता है, खासकर मुंह, होंठ या जीभ पर अचानक कहीं गांठ दिखाई देने लगती है, किसी भी छिद्र से असामान्य ब्‍लीडिंग होने लगती है। खांसी या खून की उल्टी होने लगती है, अथवा मूत्र व मलाशय से खून आने लगता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग