श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जलभराव में फंसी आगरा के DM की कार, ट्रैक्टर पर चढ़कर निकले बाहर

Waterlogging In Agra: लगातार हो रही बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी गुरुवार की सुबह फतेहपुर सीकरी के कोहरई जा रहे थे
Agra DM Bhanu Chand Goswami

Waterlogging In Agra: लगातार हो रही बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी गुरुवार की सुबह फतेहपुर सीकरी के कोहरई जा रहे थे, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण होना था। रास्ते में रेलवे अंडर पास को पार करते हुए जलभराव की वजह से उनकी कार फंस गई, जिसकी वजह से उन्हें अपनी कार वहीं छोड़कर ट्रैक्टर से रास्ता पार करना पड़ा।

रास्ते में रुकावट पैदा होने की वजह से जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सहायता करने के लिए तुरंत जलभराव को दूर कराने का निर्देश दिया है।

लगातार 36 घंटों से हो रही बारिश

आगरा में पिछले 36 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर (Waterlogging In Agra) में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच एक हैरान करने वाली खबर सामने आई जब जिलाधिकारी की कार भी इस जलभराव में फंस गई।

वे बृहस्पतिवार सुबह निर्माण श्रमिकों और कोविड में अनाथ हुए बच्चों के लिए बने अटल आवासीय विद्यालय, कौरई जा रहे थे। रास्ते में रेलवे अंडरपास में भारी जलभराव के कारण उनकी कार आगे नहीं बढ़ पाई।

बारिश की वजह से यातायात प्रभावित

जलभराव के कारण जिलाधिकारी को स्कूल पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। स्कूल के बच्चों ने बारिश के बावजूद उनके आगमन पर खुशी जाहिर की है। वापसी में उन्होंने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और फतेहपुर सीकरी हाईवे पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल कराया। उन्होंने नगर पालिका को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकाला जाए।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में अजान और नमाज के समय भजनों पर रोक, अंतरिम सरकार का एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज