Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को बातचीत के लिए भेजा आखिरी और पाचवां निमंत्रण

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों को ममता बनर्जी ने बातचीत करने के लिए पांचवां निमंत्रण भेजा है।
Kolkata doctors protest

Kolkata Doctors Protest: के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों को ममता बनर्जी ने बातचीत करने के लिए पांचवां निमंत्रण भेजा है। वहीं प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने इस मामले में न्याय मिलने और कई शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने तक काम पर लौटने से मना कर दिया है। इससे पहले, डॉक्टरों ने लाइव-स्ट्रीमिंग जैसे कई मुद्दों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद सरकार और डॉक्टरों के बीच की बैठक को रद्द कर दिया गया था।

मुख्य सचिव मनोज पंत ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को ई-मेल में कहा है कि सभी को सुप्रीम कोर्ट के 9 सितंबर के आदेश के मुताबिक, काम पर लौट जाना चाहिए।

यह पांचवीं और अंतिम बार है- मुख्य सचिव मनोज पंत

पत्र में कहा गया है, “यह पांचवीं और अंतिम बार है, जब हम माननीय मुख्यमंत्री और आपके प्रतिनिधियों के बीच बैठक के लिए आपसे संपर्क कर रहे हैं। पिछले दिन की हमारी चर्चा के अनुरूप, हम एक बार फिर आपको मुख्यमंत्री के साथ उनके कालीघाट स्थित आवास पर खुले मन से चर्चा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।”

वहीं, मुख्य सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि बैठक की वीडियोग्राफी या लाइव-स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकती। इसी मुद्दे पर शनिवार को पिछली बैठक रद्द कर दी गई थी।

उन्होंने आगे कहा कि आपने एक दिन पहले मीडिया से कहा था कि बैठक की कोई लाइव स्ट्रीमिंग या वीडियोग्राफी नहीं होगी, क्योंकि मामला देश की सर्वोच्च अदालत में विचाराधीन है। इसके बजाय, बैठक के विवरण को सार्वजनिक किया जाएगा। बैठक की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाएगी और दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे।

बैठक माननीय मुख्यमंत्री के कालीघाट आवास पर निर्धारित

मुख्य सचिव ने आगे कहा कि आज यानी 16 सितंबर को शाम 5 बजे होने वाली बैठक माननीय मुख्यमंत्री के कालीघाट आवास पर निर्धारित है। पिछली चर्चा के लिए आए प्रतिनिधिमंडल से अनुरोध है कि वे आज शाम 4:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। हम आपकी सकारात्मक प्रतिक्रिया और एक उत्पादक और उपयोगी चर्चा की आशा करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन का किया

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज