Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भूख हड़ताल पर बैठे केशवगिरी महाराज, धरने पर लोग कर रहे हैं भजन-कीर्तन

नगर पालिका की कई महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन देते हुए सरकार से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग की है...
Hunger Strike Over Water Crisis

Hunger Strike Over Water Crisis: यमुनोत्री धाम का अहम मुख्य पड़ाव और यमुना के तट पर बसा उत्तरकाशी जिले का बड़कोट शहर लंबे समय से जलसंकट से जूझ रहा है। नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति को लेकर महंत केशवगिरी महाराज 06 जुलाई से भूख हड़ताल पर हैं और नगरवासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। आंदोलकारियों ने धरनास्थल पर यमुना मां से याचना की। पानी के लिए महिलाएं और पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए धामी सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूर्ण करने की मांग की।

भारी संख्या में लोग दे रहे धरना (Hunger Strike Over Water Crisis)

नगर पालिका की कई महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन देते हुए सरकार से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग की है। आपको बता दें कि पालिकावासी यमुना नदी के तट तिलाड़ी से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की मांग को लेकर 6 जून से क्रमिक धरने पर थे। समस्या का समाधान न होने पर 6 जुलाई से महन्त केशवगिरी जी महाराज भूख हड़ताल और नगरवासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- आरोपी मिहिर के पिता को शिवसेना ने पद से हटाया, सीएम के आदेश पर लिया

भूख हड़ताल पर बैठे हैं संत केशव गिरी महाराज

आंदोलनकारियों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी (Hunger Strike Over Water Crisis) वार्डों के नगरवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सभी यमुना नदी से 72 करोड़ की पम्पिंग पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृत की मांग करते आ रहे है, आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक स्वीकृति नहीं मिल जाती, हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में बैठे केशव गिरी महाराज को समर्थन देने पहुंची उपराडी गांव की महिलाएं इस बीच रोते हुए भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें- एक हफ्ते में खोला जाए शंभू बॉर्डर, हाई कोर्ट ने दिया आदेश

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड