Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP में पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं, ऐसे कसेगा शिकंजा

The country will never forgive Congress, CM Yogi gave this big statement

यूपी सरकार पेपर लीक मामले में सख्त नजर आ रही है। इसी के चलते अब जल्द ही पेपर लीक पर सख्त कानून बनाया जाएगा। इसके तहत पेपर लीक और सॉल्वर गैंग जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भारी जुर्माना से लेकर बुलडोजर कार्रवाई और यहां तक कि जेल का भी प्रावधान इसमें शामिल होगा।

पेपर काउंटिंग के लिए बनी नई नीति

योगी सरकार ने पेपर काउंटिंग पर लगाम लगाने के लिए नई नीति की भी घोषणा की है। इसके तहत अब हर शिफ्ट में 2 या फिर उससे ज्यादा पेपर सेट होंगे। हर पेपर सेट के प्रश्नपत्रों की छपाई अलग-अलग एजेंसी द्वारा की जाएगी। साथ ही पेपर कोडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। चयन परीक्षाओं के केन्द्रों के लिए केवल राजकीय माध्यमिक, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज या स्वच्छ ट्रैक रिकॉर्ड वाले सुविख्यात, वित्तपोषित शिक्षण संस्थानों को ही केन्द्र बनाया जाएगा।

एजेंसियों की निगरानी में होगा कामकाज

अब भर्ती परीक्षा वहीं होंगी जहां पर सीसीटीवी लगे होंगे। इसके लिए चार एजेंसियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अब से सभी परीक्षार्थियों को पेपर देने के लिए अपने गृह संभाग से बाहर जाना होगा। लेकिन, ये नियम दिव्यांगों और महिलाओं पर लागू नहीं होगा। क‍िसी परीक्षा में चार लाख से अधिक अभ्यर्थी होने पर परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब