श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

विकास को सांप ने आठवीं बार डसा, क्या नौवीं बार में ले लेगा जान?

Vikas Dwivedi Snake Story: फतेहपुर के विकास द्विवेदी के साथ हो रही स्नैक बाइट की घटना मिस्ट्री बन चुकी है। हर कोई हैरान है कि आखिर एक शख्स को 7 बार सांप कैसे काट सकता है। इसी बीच अब विकास और उसके परिजनों का दावा कि सोमवार की शाम विकास को 8वीं बार सांप ने काटा।
Vikas Dwivedi Snake Story

Vikas Dwivedi Snake Story: फतेहपुर के विकास द्विवेदी के साथ हो रही स्नैक बाइट की घटना मिस्ट्री बन चुकी है। हर कोई हैरान है कि आखिर एक शख्स को 7 बार सांप कैसे काट सकता है। इसी बीच अब विकास और उसके परिजनों का दावा कि सोमवार की शाम विकास को 8वीं बार सांप ने काटा। विकास को सांप ने तब काटा जब वो बालाजी महाराज से प्रार्थना कर रहा था। हालांकि, परिजनों का कहना है कि बालाजी की कृपा से उसे कुछ नहीं हुआ और विकास पूरी तरह स्वस्थ है।

14 जुलाई को आया था विकास को सपना

विकास द्विवेदी का कहना है कि 14 जुलाई को सांप ने उसके सपने में आकर कहा था कि वह उसे 20 जुलाई को आठवीं बार काटेगा। इस डर से सभी घर वाले पिछले 11 दिनों से राजस्थान के दौसा जिले स्थित मेहंदीपुर बालाजी की शरण में है। लेकिन शनिवार को ऐसी कोई घटना नहीं हुई। ऐसे में परिजनों ने इसे बालाजी महाराज की कृपा माना। परिजनों का दावा है कि शनिवार की जगह सांप ने सोमवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे विकास को काट लिया, जिस वक्त सांप ने काटा, उस समय विकास बालाजी महाराज की आरती में खड़ा था। लेकिन विकास को कुछ नहीं हुआ था।

इस बार सांप के काटने से नहीं निकले झाग- विकास की मामी रेणु देवी

विकास की मामी रेणु देवी का कहना है कि आरती पूरी हुई तो वह सभी धर्मशाला जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी नजर विकास के पैरों पर पड़ी, जहां सांप के काटने के निशान थे। इससे पहले जब भी सांप ने विकास को काटा है तो मुंह से झाग आने लगते थे, लेकिन बालाजी महाराज की कृपा से इस बार सांप के काटने के बाद भी विकास पूरी तरह स्वस्थ है, जिस कारण हम उसे अस्पताल भी लेकर नहीं गए।

सांप काटने से पहले फडकती है आंखे- विकास

विकास का कहना है कि जब भी उसे सांप काटने वाला होता है तो लगभग 4 से 5 घंटे पहले उसकी बाईं आंख फड़कने लगती है। कुछ ऐसा ही सोमवार को भी हुआ था। करीब 10 बजे उसकी बाईं आंख फड़कने लगी थी, जो 2 बजे तक आंख फड़कती रही। वहीं, विकास के पिता का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे सपना आया कि बेटे को सांप ने काट लिया है, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी