श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमृत भारत योजना के तहत वाराणसी रेलवे स्टेशन पर खुलेंगी दुकानें

Amrit Bharat Yojana: विदेशों में जिस तरह से रेलवे स्टेशन के चौड़े फुटओवर ब्रिज पर छोटे-छोटे स्टॉल और दुकानों को लगाया जाता है। ऐसी ही अब वाराणसी स्टेशन पर भी दुकानें खुलने वाली हैं...
Amrit Bharat Yojana

Amrit Bharat Yojana: विदेशों में जिस तरह से रेलवे स्टेशन के चौड़े फुटओवर ब्रिज पर छोटे-छोटे स्टॉल और दुकानों को लगाया जाता है। ऐसी ही अब वाराणसी स्टेशन पर भी दुकानें खुलने वाली हैं।। जी हां…105 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े एफओबी पर दुकानें खुलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें प्लेटफॉर्म पर लंबी भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

इन प्लेटफॉर्म पर पाइलिंग शुरू

रेल अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत योजना के तहत काशी स्टेशन के पहले प्रवेश द्वार को दूसरे प्रवेश द्वार के पास यात्री हॉल से जोड़ने के लिए एफओबी का काम चल रहा है। प्लेटफॉर्म संख्या तीन और चार, पांच और छह पर पाइलिंग शुरू हो गई है। अब तक बनारस स्टेशन पर छह मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज है।

पेड़ लगाओ पैसा कमाओ, कर्नाटक सरकार की ये खास योजना

बनारस स्टेशन से वंदेभारत, शिवगंगा एक्सप्रेस होती हैं संचालित

105 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े एफओबी निर्माण के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित आरपीएफ बिल्डिंग को गिराया जाएगा। इतना ही नहीं दूसरे प्रवेश द्वार स्थित रिसेप्शन हॉल को आधा तोड़ा जाएगा। दोनों ओर से एफओबी पर चढ़ने और उतरने के लिए सीढ़ी और एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी।। बनारस स्टेशन से वंदेभारत, शिवगंगा एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, बुंदेलखंड, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट आदि प्रमुख ट्रेनें संचालित होती है।

बद्रीनाथ में BJP को झटका, मंगलौर से कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन जीते

अमृत भारत योजना के तहत होगा काम शुरू

बता दें, अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर एफओबी के निर्माण का काम शुरू है। पाइलिंग का काम चल रहा है। एफओबी पर छोटी-छोटी दुकानें भी खोली जाएंगी। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय उच्चाधिकारियों द्वारा लिया जाएगा।

ये भी देखें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज