Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP Board Result 2024: बिना इंटरनेट के छात्र ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

UP Board Result 2024 | Madhyamik Siksha Parisad | shreshth bharat |

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड आज 2 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे में आज यूपी के 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि बिना इंटरनेट के भी आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं…

बोर्ड की परीक्षाओं के बाद सभी छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी अपनी परीक्षा के परिणामों को जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। बता दें, लंबे समय के इंतजार के बाद आज 20 अप्रैल को परिणाम की घड़ी आ गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक आज दोपहर 2 बजे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।

दरअसल, परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए कई बार इंटरनेट संबधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बिना इंटरनेट के कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए सभी छात्रों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए आप upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। लेकिन यदि आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप सिर्फ एक SMS की मदद से अपना परिणाम जान सकते हैं।

बता दें, मोबाइल SMS की मदद से भी यूपी बोर्ड के परिणाम चेक कर सकते हैं। SMS के द्वारा यूपी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 56263 पर अपना रोल नंबर भेजकर रिजल्ट जान सकते हैं।

ऐसे करें चेक

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के मैसेजिंग बॉक्स में अपना रोल नंबर डालना होगा।

फिर यूपी 10 या यूपी 12 लिखकर 56263 पर भेज दें।

इससे आपके रिजल्ट का परिणाम SMS के जरिए बिना इंटरनेट के ही मोबाइल पर मिल जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार