Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Israel-Iran: इराक में ईरान समर्थित सैन्य अड्डे पर पांच धमाके, तीन लोग घायल

Israel-Iran | Israel-Iran war | shreshth bharat

Pro-Iran Military Base: इराक में ईरान समर्थित सैन्य अड्डे पर हुए पांच धमाकों में तीन लोग घायल हो गए। ये धमाके किस वजह से हुए, इसका अभी तक पता नहीं चला पाया है। एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से सीएनएन ने यह जानकारी दी।

बगदाद के दक्षिण में बेबीलोन गवर्नरेट में सुरक्षा समिति के सदस्य मुहन्नद अल-अनाज़ी के कहा कि  विस्फोट विशेष रूप से पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन यूनिट्स से जुड़ी एक साइट पर किए गए हैं।
बेबीलोन गवर्नरेट के उत्तर में राजमार्ग पर अल-मशरू जिले में कलसू सैन्य अड्डे पर हुए विस्फोटों की जांच चल रही है। हालांकि, अभी तक धमाकों के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

ईरान पर सैन्य हमले के एक दिन बाद इज़रायल और अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में हमारा नाम शामिल नहीं था, फिर भी हम पर आरोप लगाया गया है।
बता दें कि पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के रूप में जाना जाने वाला एक इराकी अर्धसैनिक समूह है, जिसका Shiite Iran का समर्थन मिलता है।

सीएनएन के अनुसार, क्षेत्र में अन्य ईरान समर्थित संगठनों के विपरीत पीएमयू स्थानीय प्रशासन से ज्यादा संबधित है। ईरान में शिया गुटों के साथ इसके मजबूत संबंध हैं, जो लंबे समय से इराकी राजनीति में बने हुए हैं। यह विस्फोट मध्य पूर्व में अधिक तनाव के दौरान हुआ है,  जब 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल में आतंकवादी संगठन के घातक हमले के बाद इज़राइल गाजा में हमास से लड़ रहा था, जिसे ईरान द्वारा प्रायोजित किया गया था। कई महीनों के हमलों के बाद इजराइल और ईरान के लंबे समय से चल रहे गुप्त संघर्ष को भी उजागर कर दिया।

एक अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि इजराइल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर घातक सैन्य हमला किया। हालांकि, कोई महत्वपूर्ण क्षति दर्ज नहीं की गई।

स्टेट मीडिया ने शुक्रवार की सुबह बताया कि ईरानी शहर इस्फ़हान में हवाई अड्डे और एक सैन्य अड्डे के करीब कई विस्फोटों की आवाज सुनने के बाद ईरान की वायु रक्षा प्रणालियों को कई स्थानों पर सक्रिय कर दिया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज