Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आगरा के युवक ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

TCS Manager Suicide Case: आगरा में आईटी फर्म कर्मचारी मानव शर्मा ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लाइव-स्ट्रीमिंग के बाद आत्महत्या कर ली।
TCS Manager Suicide Case

TCS Manager Suicide Case: आगरा में आईटी फर्म कर्मचारी मानव शर्मा ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लाइव-स्ट्रीमिंग के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर सदर बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर में व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच तनाव चल रहा था।

लाइव वीडियो में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

मृतक ने अपनी जान लेने से पहले एक लाइव वीडियो बनाया। वीडियो में, व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। डीसीपी आगरा सूरज राय ने कहा, “27 फरवरी, 2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया, जिसमें एक व्यक्ति आत्महत्या करने से पहले लाइव बोल रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए, शिकायत के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सभी तथ्यों और आरोपों की जांच की जाएगी और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”

मृतक के पिता की शिकायत

सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी पीड़ित मानव शर्मा एक आईटी फर्म में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। मृतक के पिता ने आगरा के सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर में कहा गया है कि, “प्रार्थी नरेंद्र कुमार शर्मा डिफेंस कॉलोनी, थाना सदर बाजार, आगरा का निवासी है। प्रार्थी के बेटे मानव शर्मा ने 1 जनवरी 2024 को बिना दहेज के हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार आगरा निवासी एक युवती से विवाह किया था। विवाह के बाद से ही पुत्रवधू निकेता प्रार्थी के बेटे व अन्य परिजनों से अच्छा व्यवहार नहीं करती थी। वह छोटी-छोटी बातों पर उग्र हो जाती थी और घर में लड़ाई-झगड़ा शुरू कर देती थी।”

मृतक के पिता के आरोप

एफआईआर में आगे कहा गया है कि मानव शर्मा मुंबई में नौकरी करता था, इसलिए वह अपनी पत्नी को अपने साथ मुंबई ले गया, जहां उसकी पत्नी कथित तौर पर आए दिन उससे झगड़ा करती थी और कथित तौर पर प्रार्थी के बेटे को खुलेआम धमकी देती थी कि वह आत्महत्या कर लेगी और उसे किसी केस में फंसा देगी। प्रार्थी के बेटे ने परेशान होकर कई बार फोन पर पुत्रवधू की हरकतों के बारे में बताया, तब प्रार्थी ने उसे समझाया कि अभी-अभी शादी हुई है और सब ठीक हो जाएग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग