Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों का विरोध जारी, बोले- स्थगित नहीं बल्कि…

Digital Attendance: उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। कहा कि इसे लेकर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का भी गठन किया जाएगा...
Digital Attendance

Digital Attendance: उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। कहा कि इसे लेकर आ रही समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का भी गठन किया जाएगा, लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद भी शिक्षकों में खुशी नहीं है। उन्होंने अपनी अन्य मांगों को लेकर विरोध जारी रखने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को स्थगित नहीं बल्कि निरस्त करना चाहिए। शिक्षकों का कहना है कि इस मामले को लेकर 29 जुलाई को बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

बता दें, योगी सरकार ने डिजिटल अटेंडेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यूपी के स्कूलों में 2 महीने के लिए डिजिटल अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। सीएम योगी ने 16 जुलाई को इस मामले का संज्ञान लिया था। वहीं, सरकार का यह फैसला शिक्षकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को दबोचा

दरअसल, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से शिक्षक संघ मिले थे। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद यूपी सरकार की ओर से मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने यूपी के स्कूलों में 2 महीने के लिए डिजिटल अटेंडेंस नहीं लगाने का फैसला लिया। इस पर सीएम योगी ने भी आदेश दिया है कि कमेटी बनाकर समस्या का निस्तारण किया जाए, उसके बाद कोई फैसला लिया जाए। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में सभी के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

विकास को 7 बार सांप ने काटा? CMO की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बता दें, उत्तर प्रदेश में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर सख्ती बरती जा रही है। राज्य सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए तीन दिन तक ऑनलाइन अटेंडेंस न दर्ज कराने पर वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों में रोष है। इसी को लेकर प्रदेश के अलग-अगल जिलों में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बेसिक स्कूलों के शिक्षक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा