Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव से हड़कंप, मोहन भागवत की मौजूदगी में ट्रेन पर हमला; दो आरोपी गिरफ्तार

Stone Pelted at Shatabdi Express

Stone Pelted at Shatabdi Express: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12003) पर हुए पथराव की घटना के संबंध में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। यह घटना कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में गुरुवार शाम करीब 7:15 बजे हुई।

Stone Pelted at Shatabdi Express: मोहन भागवत जिस कोच में थे, उसी पर फेंका गया पत्थर

जानकारी के मुताबिक, पत्थरबाजी फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास दक्षिण और रसूलपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में हुई। पत्थर लगने से ट्रेन के ई-1 (E1) कोच की खिड़की का बाहरी शीशा टूट गया। राहत की बात यह रही कि मोहन भागवत और अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद ट्रेन को टूंडला जंक्शन पर रोका गया, जहाँ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जाँच के बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

CCTV फुटेज के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें, पुलिस अधीक्षक (रेलवे) अनिल झा, पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद और RPF के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश जारी है। (Stone Pelted at Shatabdi Express) 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहन भागवत इस ट्रेन में कानपुर से यात्रा कर रहे थे और वह E1 कोच में सवार थे। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का भी कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी।

पत्थरबाजी के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन अलर्ट, जल्द होगी सख्त कार्रवाई

अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) (आगरा जोन) एस. के. भागवत ने बताया, ‘जब स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सुबह करीब 7:15 बजे गुजर रही थी, जिसमें मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे, तभी किसी ने पत्थर फेंका, जिससे एसी फर्स्ट क्लास कोच का शीशा टूट गया। पुलिस घटना की जांच कर पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। सौभाग्य से, कोई घायल नहीं हुआ।’ (Stone Pelted at Shatabdi Express) 

अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने और मामले की परिस्थितियों का पता लगाने तथा जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए आगे की पूछताछ करने का काम जारी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें ने बताया, ‘लगभग सुबह 7:15 बजे, दक्षिण और रसूलपुर पुलिस थाना क्षेत्रों की सीमा के पास, सूचना मिली कि एक ट्रेन की खिड़की का शीशा पत्थर फेंके जाने के बाद टूट गया है। कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और ट्रेन सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच गई।’

DSP ने लागहें आगे कहा, ‘हम फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं। ट्रेन कानपुर से दिल्ली जा रही थी। हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज से संबंधित जानकारी हमारी टीमों द्वारा आगे की पूछताछ पूरी होने के बाद साझा की जाएगी। औपचारिक शिकायत दर्ज की जा रही है, मामला दर्ज किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।’ (Stone Pelted at Shatabdi Express) 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड