Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP: श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी, 3 की मौत; 22 घायल

सिद्धार्थनगर में ढेबरुआ थाना क्षेत्र में बलरामपुर मार्ग पर धार्मिक स्थल से लौट रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर चरगांव नदी के पास नाले में गिर गई।
Siddharthnagar Bus Accident

Siddharthnagar Bus Accident: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि करीब 53 श्रद्धालुओं से भरी बस बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर से मुंडन कार्यक्रम के बाद सिद्धार्थनगर लौट रही थी। इस दौरान चरिगहवा नाले के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।

बस में सवार थे करीब 55 लोग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर में ढेबरुआ थाना क्षेत्र में बलरामपुर मार्ग पर धार्मिक स्थल से लौट रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर चरगांव नदी के पास नाले में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गये। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी पीड़ित शोहरतगढ़ तहसील के महानकोला गांव के निवासी थे। बस में मोहनकोला पंचायत के कम से कम 55 लोग सवार थे।

क्रेन मंगवाकर बस को नाले से निकलवाया

आनन-फानन में आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने प्रशासन को जानकारी दी और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाते ही पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और क्रेन मंगवाकर बस को नाले से निकलवाया। मृतकों की पहचान साइकिल सवार 50 वर्षीय मंगनीराम और बस के अंदर बैठे 14 साल के अजय शर्मा के साथ ही 65 साल की गम्मा के रूप में हुई है।  

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का बयान वायरल, लापरवाही पर SSP ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

जिला मजिस्ट्रेट राजा गणपति ने घटना (Siddharthnagar Bus Accident) की जानकारी देते हुए बताया कि बचाव कार्यों में सहायता के लिए पुलिस, एसएसबी कर्मियों और स्थानीय निवासियों के साथ आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड