Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

John Layfield ने Undertaker से जुड़ा किस्सा किया शेयर, बताया फ्रैंकनस्टीन निशान का राज

The Undertaker: WWE हॉल ऑफ फेमर The Undertaker ने अपने करियर में कई ऐसे मैच खेले हैं, जिनके दीवाने आज भी लोग हैं। अंडरटेकर ने कई...
John Layfield | the undertaker | shreshth bharat

The Undertaker: WWE हॉल ऑफ फेमर The Undertaker ने अपने करियर में कई ऐसे मैच खेले हैं, जिनके दीवाने आज भी लोग हैं। अंडरटेकर ने कई प्रतिद्वंद्वियों को रिंग में धूल चटाई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी प्रतिद्वंद्वी हैं, जिसके साथ रिंग में उतरना खुद अंडरटेकर को काफी पसंद था। जी हां, हम बात कर रहे हैं John Layfield की।

John Layfield उन खिलाड़ियों में से थे, जो The Undertaker को हराने में कामयाब रहे थे। 57 वर्षीय John Layfield ने अंडरटेकर से जुड़ी एक बैकस्टेज कहानी अपने फैंस के साथ शेयर की है। पूर्व WWE चैंपियन ने एक्स पर पोस्ट करके इस कहानी को फैंस के साथ शेयर किया।

Read More- Suryakumar Yadav के देसी डांस ने लूटा फैंस का दिल, देखें वीडियो

John Layfield ने लिखा, ‘एक मैच के बाद मेरे सिर में टांके लगे हुए थे, मैं ड्रेसिंग रूम में था, अंडरटेकर वहां मौजूद थे और वह एक मजेदार कहानी सुना रहे थे, हर कोई सुन रहा था और हंस रहा था- जिसमें डॉक्टर भी शामिल थे, जो मुझे सिल रहे थे। वह एक महान डॉक्टर और एक महान मित्र थे, लेकिन जब वह मेरा इलाज कर रहे थे; तो उन्होंने मेरी तरफ देखा तक नहीं। वह उनका अब तक का सबसे खराब टांके का काम था। अब मेरे पास एक बड़ा फ्रैंकनस्टीन का निशान है।’

बता दें कि 2004 की WWE चैंपियनशिप के एक मैच में John Layfield और The Undertaker के बीच एक जबरदस्त मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में John Layfield हॉल ऑफ फेमर को हराने में कामयाब रहे थे।

Read More- India Vs Zimbabwe: शुबमन गिल की कप्तानी में टीम में शामिल हुए ये तीन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा