श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रायबरेली के नाई को राहुल गांधी ने भेजा बेहद खास गिफ्ट, बनवाई थी दाढ़ी-बाल

यबरेली जिले में एक सैलून के मालिक को सांसद राहुल गांधी के तरफ से एक खास तोहफा मिला है। राहुल ने ये गिफ्ट उसी सैलून ओनर को भेजा है, जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान बाल और दाढ़ी बनवाए थे...
Rahul Gandhi| shreshth bharat

Rahul Gandhi: रायबरेली जिले में एक सैलून के मालिक को सांसद राहुल गांधी के तरफ से एक खास तोहफा मिला है। राहुल ने ये गिफ्ट उसी सैलून ओनर को भेजा है, जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान बाल और दाढ़ी बनवाए थे। चार महीने बाद राहुल गांधी ने सैलून संचालक को गिफ्ट भिजवाया है।

इस उपहार को पाने के बाद उसकी दुकान और चमक उठी है। सैलून के मालिक का कहना है कि वो इस गिफ्ट को कभी भूल नहीं पाएगा। रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने सैलून मालिक को भेंट में एक शैंपू चेयर, दो हेयर कटिंग चेयर और एक इनवर्टर बैटरी दी है।

राहुल गांधी के आने के बाद बढ़ी ग्राहकों की संख्या

इस गिफ्ट को पाने के बाद सैलून के मालिक ने अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आभार जताया है। मिथुन का कहना है कि राहुल गांधी का उनके सैलून में आना काफी सौभाग्य की बात है। उन्होंने इतना याद रखा और इतने महीने बात समान भिजवाया। यह बड़ी बात है। वहीं, दुकान में काम कर रहे अमन कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के आने के बाद दुकान में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है मामला

लोकसभा चुनाव के दौरान बनवाए थे दाढ़ी-बाल

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 13 मई को बैसवारा इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। सभा के बाद लौटते समय वह अचानक लालगंज के बृजेंद्र नगर मोहल्लेमेंसैलून चलाने वाले मिथुन की दुकान पर रुके। राहुल ने मिथुन से बाल कटवाए और दाढ़ी सेट करवाई। इस दौरान मिथुन के साथ राहुल की खूब चर्चा हुई।

यूपी सरकार में IAS अधिकारी मुकुल सिंघल को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना