श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- वाराणसी से प्रियंका लड़तीं तो चुनाव हारते मोदी

rahul-gandhi-big-statement-priyanka-contested-elections-from-varanasi-modi-would-have-lost

यूपी की रायबरेली में आभार सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वाराणसी में अगर इस बार प्रियंका गांधी चुनाव लड़ जाती तो देश के प्रधानमंत्री 2 से 3 लाख वोटों से हार जाते। साथ ही राहुल ने कहा कि अब सदन में हमारी सेना बैठी है। हम विपक्ष में बैठकर ही इस अग्निवीर योजना को रद्द कराने की कोशिश करेंगे।

आभार सभा हुई आयोजित

दरअसल, रायबरेली से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद मंगलवार को आभार सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता ने मोदी को जवाब दिया है। ये जो बदलाव की लहर शुरू हुई है, रायबरेली और अमेठी (Rae Bareli and Amethi) के लोगों ने ही इसकी शुरुआत की है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वह इसी तरह लड़ाई लड़ते रहें और देश की राजनीति के जो प्रमुख मुद्दे हैं, उन्हें उठाते रहे।

अमेठी और रायबरेली में होंगे विकास कार्य

राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली और अमेठी की जनता ने जो प्यार दिया है, उसे मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकता हूं। भले ही मैं रायबरेली का सांसद हो, लेकिन मैंने वादा किया है, जो विकास कार्य यहां होंगे वहीं, विकास कार्य अमेठी में भी होंगे। राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना पर भी हमला निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि अब संसद में हमारी सेना बैठी है। हम विपक्ष में बैठकर इसे रद्द कराने की कोशिश करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य