Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रामनवमी पर रामलला का हुआ दिव्य श्रृंगार, पहने सोने-हीरे से जड़ित आभूषण

Ram Navami | Ram Mandir | Ramlala | shreshth bharat |

Ayodhya Ram Navami: अयोध्या में आज रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीरामलला का दिव्य श्रृंगार किया गया है। सोने, चांदी से जड़ित वस्त्रों में रामलला अद्भुत छटा बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, रामनवमी की पावन बेला पर रामलला का दिव्य अभिषेक भी किया गया है।

रामनवमी को देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या में आज रामलला के जन्मोत्सव के अवसर पर संपूर्ण अयोध्या नगरी को बेहद खास तरीके से सजाया गया है। अयोध्या में सभी रामभक्त रामलला के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। आज रामनवमी के अवसर पर रामलला ने सोने चांदी से जड़ित वस्त्र धारण किये हैं। वहीं, कीमती हीरे-मोती, पन्ना, सोने से जड़ित आभूषणों से रामलला का श्रृंगार किया गया है, जिसमें रामलला अद्भुत छटा बिखेर रहे हैं। रामलला के विशेष वस्त्रों को डिजाइनर मनीष त्रिपाठी द्वारा डिजाइन किया गया है।

प्रसाद में दी जाएगी धनिये की पंजीरी

रामनवमी पर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों को धनिये की पंजीरी प्रसाद स्वरूप दी जाएगी। इसके अलावा, राममंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं। दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं को धूप न लगे, इसके लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। साथ ही दर्शन मार्ग पर पीने के पानी और टॉयलेट का भी इतंजाम किया गया है।

दोपहर 12 बजे होगा रामलला का सूर्याभिषेक

500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या में भव्य नजारा देखने को मिलेगा। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्याभिषेक होगा। भगवान रामलला के ललाट पर सूर्य किरण 12:16 मिनट के करीब 5 मिनट तक पड़ेगी। सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर अद्भुत छटा बिखेरेंगी। बता दें, इसको लेकर वैज्ञानिकों ने एक प्रयोग किया था, जोकि पूरी तरह सफल रहा। इस सफल प्रयोग के जरिए रामनवमी पर मंदिर में भव्य नजारा दिखाई देगा।

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में संपन्न होने वाले सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में लगभग 80 से 100 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा। यह कार्य प्रसार भारती द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया गया है। इसका सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की राम नवमी की बधाई दी। सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! शताब्दियों की प्रतीक्षा के उपरांत श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का निर्मित नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर कोटि-कोटि रामभक्तों और मानव सभ्यता को हर्षित, गर्वित कर रहा है। जय-जय श्री राम!”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग