श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Mukhtar Ansari के गैंग माफिया पूरे प्रदेश में वसूलते थे गुंडा टैक्स

Mukhtar Ansari | gang mafia | shreshth bharat |

Mukhtar Ansari Gangster: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में 2005 से सजा काट रहे बाहुबली मुख्तार अंसारी की गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अपराध का एक बड़ा चैप्टर समाप्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्तार के गैंग माफिया पूरे प्रदेश में गुंडा टैक्स वसुलते थे।

मुख्तार अंसारी की मौत से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधियों को बड़ा झटका लगा है। मुख्तार अंसारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शातिर शूटरों का सरगना माना जाता था। मुख्तार ने इन शूटरों का गैंग खड़ा कर दिया था। उसने पूर्वी उत्तर प्रदेश के माफिया खास तौर पर मुन्ना बजरंगी से साठ गांठ कराकर प्रदेश में संगठित अपराध को अंजाम दिया।

मुख्तार गैंग ने प्रदेश भर में अपराध का ग्राफ बढ़ा दिया। मुख्तार द्वारा तैयार बनाए गए गैंग ने यूपी में फिल्मी स्टाइल में वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि मुन्ना बजरंगी, संजीव जीवा जैसे गैंगस्टर मारे जा चुके हैं। जुलाई 2018 को बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी का कत्ल कर दिया गया।

मु्ख्तार की गैंग के माफिया पूरे प्रदेश में गुंडा टैक्स वसुलते थे। प्रदेश के व्यापारी और डॉक्टर बजरंगी गिरोह को हर महीने गुंडा टैक्स देते थे। वहीं कारोबारियों से भी मोटी वसूली की जाती थी। प्रदेश के बिल्डरों से बजरंगी गिरोह की खास बातचीत थी क्योंकि बजरंगी के गुर्गे विवाद वाली जमीन को कब्जाकर सस्ती कीमत पर बिल्डरों को जमीन बेच देते थे। बदले में बिल्डर्स अपार्टमेंट तैयार होने के बाद कुछ फ्लैट बजरंगी को दे देते थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !