Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण के सम्बन्ध में डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता हुई बैठक

Entire Tree Transplantation Meeting: उत्तर प्रदेश वन निगम मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण के सम्बन्ध में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने की।
Entire Tree Transplantation Meeting

Entire Tree Transplantation Meeting: उत्तर प्रदेश वन निगम मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण के सम्बन्ध में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने की। इनके साथ इस बैठक में उत्तर प्रदेश वन निगम के प्रबन्ध निदेशक सुनील चौधरी, नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता और वन निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों को चिह्नित कर लिया जाए, जहां 400-500 वृक्षों को सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण किया जा सके। यह प्रकिया इसलिए की जा रही है, जिससे प्रदेश को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। वन मंत्री ने आदेश दिया कि अधिक से अधिक वृक्षों को सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण के माध्यम से बचाने का प्रयास किया जाय। इस कार्य में जो भी समस्त औपचारिकताएं आवश्यक हैं, उसे त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लाटों में 10-15 वर्ष पुराने वृक्षों को सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण के लिए चयनित किया जाए।

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि दिये गये निर्देश के अनुसार समस्त यूजर एजेंसियों के साथ एक बैठक आयोजित कर ली जाए, जिससे उनको सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण की प्रक्रिया के सम्बन्ध में जागरूक किया जा सके।

बैठक में सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण का कार्य लगभग 14 वर्षों से कर रही एजेंसी द्वारा सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण की विधि एवं बारीकियों के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा पूर्व में सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण के कार्य के लिए उत्तर प्रदेश वन निगम को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। अपर मुख्य सचिव द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि सर्वप्रथम सम्पूर्ण वृक्ष स्थानान्तरण के क्षेत्र में कार्य कर रहीं एजेंसियों को चिह्नित कर इम्पैनल किया जाए।

पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाले स्वप्निल को 1 करोड़ देगी महाराष्ट्र सरकार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा