Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाले स्वप्निल को 1 करोड़ देगी महाराष्ट्र सरकार

Maharashtra government: पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाकर स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है। ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर स्वप्निल कुसाले के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वप्निल कुसाले को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।
Maharashtra government

Maharashtra government: पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाकर स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है। ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर स्वप्निल कुसाले के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वप्निल कुसाले को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन स्वप्निल ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में तीसरे नंबर पर आकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए।

ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पहली बार किसी भारतीय शूटर ने कोई पदक जीता है। इस ओलंपिक में भारत का यह तीसरा ब्रॉन्ज मेडल हैं। इससे पहले भारत के पिछले दो मेडल भी शूटिंग में ही आए थे। ये जीत काफी खास है, क्योंकि भारत ने पहली बार शूटिंग में किसी ओलंपिक सीजन में तीन मेडल हासिल किए हैं।

पीएम मोदी ने स्वप्निल से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शूटिंग में कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले से फोन पर बात की और उनको मेडल जीतने के लिए बधाई दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मेंस शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वे इन खेलों में भारत को तीसरा पदक दिलाने में सफल हुए हैं।

पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य ने लगाई जीत की हैट्रिक, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

क्वॉलिफिकेशन राउंड में किया शानदार प्रदर्शन

स्वप्निल कुसाले का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ है। स्वप्निल कुसाले ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 शॉट्स में 590 अंक हासिल किए थे। स्वप्निल ने नीलिंग पोजिशन में 99 के स्कोर के साथ शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद प्रोन पोजीशन में 98 और 99 स्कोर किए। स्टैंडिंग पोजीशन में उन्होंने 98 और 97 का स्कोर हासिल किया, जिससे फाइनल में उनकी जगह पक्की हो गई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा