श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP: मेरठ में भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान, 10 लोगों की मौत; 5 की हालत गंभीर

यूपी के मेरठ जिले में अचानक तीन मंजिला मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Meerut House Collapsed| SHRESHTH BHARAT

Meerut House Collapsed: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अचानक तीन मंजिला मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के 17 घंटे बाद तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ के थाना लोहियानगर में हापुड़ रोड़ पर जाकिर कॉलोनी में 15 सितंबर रविवार को शाम करीब 5 बजे 3 मंजिला मकान गिर गया, जिस कारण मकान में मौजूद 10 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह मकान नफीसा उर्फ नफ्फो का था।

इस तीन मंजिला मकान में दूध की डेयरी चलाई जा रही थी। नफीसा के पति की मौत के बाद नफीसा के चार बेटे इस डेयरी को चला रहे थे। मकान में डेयरी का काम ग्राउंड फ्लोर पर चल रहा था। मकान में 45 भैंसे और 11 बकरियां भी बांधी जाती थी।

UP: बहराइच में नहीं थम रहा खूंखार भेड़ियों का आतंक, 11 वर्षीय लड़के पर किया हमला

इस हादसे में नफीसा, नफीसा का बेटा साजिद, नईम की पत्नी अलीशा और बेटी रिमशा, साजिद की पत्नी साइमा, बेटा शाकिब, बेटी सानिया और रिया, आबिद की बेटी, नदीम की पत्नी फरहाना, रिश्तेदार सिमरा पुत्री सरफराज, सौफियालन पुत्र पप्पू सभी की जान चली गई। वहीं, घर के आंगन में बैठे नफीशा के बेटे, नदीम, शाकिब, नईम ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।

नदीम था घर से बाहर

हादसे के समय नफीसा का बेटा नदीम घर से बाहर गया था। बातचीत में नदीम ने बताया कि मुझे दूध निकालाना था। इसलिए मैं घर से बाहर आया, तभी अचानक तेज आवाज हुई। मैं डर गया जाकर देखा तो मेरा मकान गिर गया था। चारों तरफ धूल ही धूल थी।

इस मकान को बने 50 साल हो गये और 10 साल पहले ही ये ऊपर वाला मकान बनवाया था। पूरा मकान 300 गज में बना हुआ था। हम यहां करीब 20 साल से डेयरी चला रहे थे।

कुछ दिन पहले ही धंसी थी जमीन

नफीसा के बेटे साजिद ने बताया था कि कुछ सप्ताह पहले ही घर के ग्राउंड फ्लोर की जमीन धंस गयी थी, लेकिन इस बात पर किसी ने ध्यान नही दिया। चार दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, जिसके बाद ये हादसा हो गया।

आसपास के लोगों ने बताया कि शाम को करीब साढ़े 5 से 6 बजे करीब 30 लोग यहां दूध लेने आते हैं। अगर उस वक्त ये हादसा हुआ होता तो कई लोगों की जान चली जाती।

मुख्तार अंसारी की मौत का हुआ खुलासा, सामने आई यह बड़ी वजह

हादसे (Meerut House Collapsed) की जानकारी देते हुए DM दीपक मीणा ने बताया कि कल 4:30 बजे जो जाकिर कॉलोनी में घटना हुई थी, इसमें परिवार और रिश्तेदारों द्वारा बताया गया था कि 15 लोग हैं, सभी 15 लोगों को निकाल लिया गया है। हादसे में 10 की मृत्यु हो गई है और 5 घायल हैं। अभी पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज