श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP में पुलिस की तर्ज पर होगी होमगार्डों की भर्ती, नियमों में किया गया बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश में अब होमगार्ड की भर्ती पुलिस की तर्ज पर होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश के बाद नियमावली बनाने की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है। अब होमगार्ड को लिखित परीक्षा के बाद चयनित किया जाएगा।
UP Home Guard Recruitment 2024| SHRESHTH BHARAT

UP Home Guard Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में अब होमगार्ड की भर्ती पुलिस की तर्ज पर होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश के बाद नियमावली बनाने की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है। अब होमगार्ड को लिखित परीक्षा के बाद चयनित किया जाएगा। बता दें, पहले होमगार्ड की भर्ती फिजिकल फिटनेस टेस्ट और हेल्थ चेकअप के बाद मेरिट के आधार पर होती थी।

दशकों पुरानी व्यवस्था का अंत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, होमगार्डों की भर्ती के लिए दशकों से चली आ रही पुरानी व्यवस्था को अब खत्म कर दिया जाएगा। नई नियमावली में होमगार्ड की भर्ती के लिए पुलिस भर्ती की तरह नियम बनेंगे, ताकि होमगार्ड किसी से कम न रहें और बाकी सुरक्षा बलों की तरह पूरे आत्मविश्वास के साथ कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण कार्य कर सकें। बता दें, इससे पहले सीएम योगी ने हाल ही में 42 हजार होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। उन्होंने दो चरणों में भर्तियां करने को कहा था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM योगी का बड़ा एक्शन, IAS अधिकारी को किया संस्पेंड

पिछले 13 वर्षों से नहीं हुई होमगार्डों की भर्ती

बता दें, पिछले 13 वर्षों से होमगार्डों की भर्ती नहीं हुई है। वहीं, मौजूदा समय में कार्यरत तकरीबन 25 हजार होमगार्ड आने वाले पांच सालों में रिटायर हो जाएंगे, जिससे कर्मचारियों का बड़ा संकट हो जाएगा। साल 2011 में जारी शासनादेश के मुताबिक, होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती वर्ष में दो बार करने का प्रावधान किया गया था। प्रत्येक वर्ष के 31 मार्च और 30 सितंबर को रिक्तियों के सापेक्ष भर्तियां करने का नियम बना था। इसके अलावा, सीधी भर्ती करने का अधिकार विभागीय चयन समिति को दिया गया था।

होमगार्ड की भर्ती नहीं होने से बिगड़ते जा रहे हालात

फिलहाल, बीते 13 वर्ष से होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती नहीं होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने होमगार्ड संगठन के लिए 1,18,348 स्वयंसेवकों की संख्या स्वीकृत की है, जिसके मुकाबले वर्तमान में केवल 75,808 ही कार्यरत हैं। इनमें से 38,072 की उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच है। इसके अलावा, बीते एक साल में 5 हजार से ज्यादा होमगार्ड रिटायर हो चुके हैं।

जिस DM की वजह से BJP के हाथ से निकली अयोध्या, उसका हुआ तबादला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज