Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाथरस हादसा: मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार, 1 लाख का था इनाम

Hathras Satsang Stampede Incident: यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे के मुख्य आरोपी Dev Prakash Madhukar को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Hathras stampede main accused Dev Prakash Madhukar arrested

Dev Prakash Madhukar Arrested: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। इस हादसे (Hathras Satsang Stampede Incident) के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मधुकर को नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का खास आदमी माना जाता है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। हादसे के बाद से ही वह फरार चल रहा था।

Dev Prakash Madhukar ने किया सरेंडर

बताया जा रहा है कि देव प्रकाश मधुकर ने सरेंडर किया है। उसे दिल्ली के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मधुकर ही सत्संग का मुख्य आयोजक था। हादसे के बाद बाबा ने उसी को कॉल कर कुछ देर तक बातचीत की थी। कहा जाता है कि मधुकर पहले जूनियर इंजीनियर था। बाद में वह बाबा का खास आदमी बन गया।

SIT ने सौंपी हाथरस हादसे की रिपोर्ट, सीएम योगी का एक्शन मोड ऑन

वकील एपी सिंह ने क्या कहा?

इस मामले में भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने कहा कि देव प्रकाश मधुकर ने एसआईटी और एसटीएफ के सामने सरेंडर किया है। हमने पहले ही कहा था कि हम अग्रिम जमानत के लिए किसी भी अदालत में नहीं जाएंगे, क्योंकि हमने कुछ किया ही नहीं है। हमारा कोई अपराध नहीं है।

Dev Prakash Madhukar को हृदय संबंधी समस्या

एपी सिंह का कहना है कि देव प्रकाश मधुकर को हृदय संबंधी समस्या है। इसलिए उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाना चाहिए। मधुकर के साथ कुछ भी गलत नहीं होना चाहिए।

मधुकर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि मामले में अबतक पुलिस ने मधुकर समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सत्संग के आयोजनकर्ताओं और बाबा के सेवादारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इस हादसे में 121 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि कई लोग अभी भी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

भोले बाबा दान नहीं लेता, पर है 100 करोड़ का मालिक; आखिर कैसे?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग