Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डंपर ने मारी ऑटो ई-रिक्शा को टक्कर 5 की मौत, तीन की हालत गंभीर

Chitrakoot Road Accident | e rickshaw | dumper | shreshth bharat

Chitrakoot Road Accident: यूपी के चित्रकूट में मंगलवार को बड़ा हादसा देखने को मिला। तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं,‌तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा चित्रकूट कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी अमानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। इस हादसे के बाद लोगों इकट्ठा हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी वहीं इसी दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया। ऑटो ई रिक्शा में बैठे तमाम लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर पांच लोगों को डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया।

इस मामले पर अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है, घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। पांच मृतकों में से तीन की पहचान हो गई है। बाकी बचे हैं। दो की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार