Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे सुखोई-जगुआर, 12 अप्रैल तक एक्सप्रेसवे बंद!

sukhoi | jagwar | agra lucknow expressway | shreshth bharat

Sukhoi-Jaguar: लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे 2 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक यातायात के लिए बंद रहेगा। ‌आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक बांगरमऊ, उन्नाव की हवाई पट्टी के साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र को ब्लॉक किया गया है। यहां से वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजारा जाएगा। इसके अलावा पूरा एक्सप्रेसवे चालू रहेगा। जहां से वाहन आ जा सकते हैं। 2 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक इस एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना की गगन शक्ति अभियान के तहत अभ्यास किया जाएगा। इसी अभ्यास के चलते एक्सप्रेसवे को 10 दिनों के लिए यातायात के लिए डायवर्सन लागू किया गया है। एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप में तीसरी बार हो रही लड़ाकू विमानों की रिहर्सल देखने को मिलेगी। यह रिहर्सल छह और सात अप्रैल को जगुआर, सुखोई, मिराज-2000 विमानों की होगी। इस वजह से 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बांगरमऊ, उन्नाव की हवाई पट्टी के साढे तीन किलोमीटर के क्षेत्र को ब्लॉक रखा जाएगा।इस‌‌ दौरान वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजरना होगा।

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डायवर्सन होने से सबसे अधिक परेशानी पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वांचल से दिल्ली आने जाने वाले वाहन चालकों को होगी इसको लेकर विशेष रूप प्लान की तैयारी की जा रही है।

आपको जानकारी दे दें, इससे पहले पहली बार साल 2016 में भारतीय वायु सेना के छह लड़ाकू विमान सड़क पर उतरे थे, जिसके चलते सड़क को निजी वाहनों के लिए बंद कर दिया था।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जिसकी लंबाई 302 किलोमीटर है। बंगारमऊ में साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनी हुई है। इससे पहले भारतीय वायु सेना के छह लड़ाकू विमानों के एक समूह को यहां पर साल 2016 में उतारा गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार