श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

हाथरस से शिव खोड़ी जा रही यात्रियों की बस खाई में गिरी, 22 की मौत

devotees-bus-going-from-hathras-to-shiv-khodi-jammu-and-kashmir-fell-into-150-feet-deep-gorge

Jammu Bus Accident: जम्‍मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर सामने आई है। तीर्थयात्रियों से भरी एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस कारण 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि 57 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि ये सभी यूपी के हाथरस के रहने वाले थे, जोकि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिव खोड़ी जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। भीषण सड़क हादसे ही जानकारी लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाते हुए सभी लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने 22 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 57 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जम्मू में हुए हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया शोक

जम्मू के अखनूर में हुए सड़क हादसे को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख जताया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की हैं।

वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘ मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला