श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Modi Cabinet : मोदी सरकार में यूपी के वो नौ सांसद जिन्हें मिला मंत्री का पद

जयंत चौधरी को कौशल विकास, आंत्रप्रेन्योर और शिक्षा राज्य मंत्रालय, जितिन प्रसाद को कामर्स एंड इंडस्ट्री/ इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है...
PM NARENDRA MODI | jayant chaudhary | anupriya patel | rajnath singh | shreshth bharat

PM Narendra Modi 3.0 Cabinet Ministers: मोदी सरकार के विभागों का आखिरकार बंटवारा हो गया है। राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्री बनाया गया है। जयंत चौधरी को कौशल विकास, आंत्रप्रेन्योर और शिक्षा राज्य मंत्रालय, जितिन प्रसाद को कामर्स एंड इंडस्ट्री/ इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी पंकज चौधरी को सौंपी गई है। अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री के साथ ही केमिकल और उर्वरक राज्य मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। एसपी सिंह बघेल को पशु पालन/मत्स्य और डेयरी राज्य मंत्री के साथ ही पंचायती राज राज्य मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा कीर्तिवर्धन सिंह को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के साथ ही विदेश राज्य मंत्रालय, बीएल वर्मा को कंज्यूमर अफेयर और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन/ सामाजिक न्याय और अधिकारिता, कमलेश पासवान को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनाया गया है।

वहीं, सियासी गलियारों में चर्चा है कि मोदी मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सांसद कीर्तिवर्धन सिंह का है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कीर्तिवर्धन सिंह को इसलिए मंत्रिमंडल में शामिल किया है ताकि ठाकुरों की नाराजगी दूर हो सके।

पूर्वांचल में भारतीय जनता को सबसे बड़ा झटका लगा है। यहां लोकसभा की 27 सीटें हैं, लेकिन इस बार भाजपा सिर्फ 10 सीट जीत सकी। एक सीट अपना दल ने जीती। 2019 में भाजपा और अपना दल को 20 सीटें मिली थीं। इस पूरे इलाके से मोदी ने अपने कैबिनेट में 3 चेहरों को जगह दी है। वेस्ट यूपी में 29 सीटें आती हैं। इस बार भाजपा सिर्फ 14 जीत सकी है। 2 सीटें सहयोगी दल रालोद को मिलीं। सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में कुल 24 सीटें आती हैं। यहां भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली है। यहां से सिर्फ एक मंत्री बना।

बात दें, मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी (यूपी से राज्यसभा सांसद), जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान को जगह मिली है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार से 8 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। बिहार के बाद महाराष्ट्र से 6 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। वहीं, राजस्थान और मध्यप्रदेश से 5-5 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना