श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

‘कंगना रानौत को BJP तत्काल करे निष्कासित…’ अजय राय का बड़ा बयान

Ajay Rai Big Statement: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कंगना रानौत पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सब किसान पुत्र हैं और हमारी रगों में किसानी लहू बहती है, कंगना रानौत को भाजपा तत्काल निष्कासित करे।
Ajay Rai big statement

Ajay Rai Big Statement: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कंगना रानौत पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सब किसान पुत्र हैं और हमारी रगों में किसानी लहू बहती है, कंगना रानौत को भाजपा तत्काल निष्कासित करे।

दरअसल, यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांसद कंगना रानौत ने अभी कल ही अपने एक वक्तव्य में देश के अन्नदाताओं द्वारा पिछले वर्ष किए गए धरना प्रदर्शन को अपमानित किया।

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर में 554 करोड़ का होगा इंवेस्टमेंट, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

कहा कि किसान आंदोलन में रेप हो रहे थे और लाशें टांगी जा रही थी। अजय राय ने कहा कि देखा जाए तो यह सिर्फ कंगना रानौत का बयान नहीं है बल्कि एक सांसद के तौर पर पूरी सरकार का बयान माना जाएगा। कंगना रानौत ने पूरे देश के किसान भाइयों को गाली दी। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश शुरू से रहा है। किसान इस देश की रीढ़ है। हमारी अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आधार है किसान और खेती। लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि पिछले दस वर्षों से भी अधिक समय से देश के अन्नदाता यानी किसान को अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, गोली खानी पड़ रही है। आखिर किसान भी तो हमारे देश के निर्माता हैं। 

ये भी पढ़ें- अयोध्या में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य