Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मिल्कीपुर उपचुनाव में BJP जीत की ओर, जानें कैसा है सपा का हाल

Milkipur ByPoll Result: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था। आज यानी 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जा रही है। शुरुआती से ही भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं।
bjp and sp

Milkipur ByPoll Result: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था। आज यानी 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जा रही है। शुरुआती से ही भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद चल रहे हैं, जिसके बाद मिल्कीपुर में बीजेपी को बढ़त मिलते दिख रही है।

इन आंकड़ो को देखते हुए यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद का मिल्कीपुर और दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, “दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से जनता परेशान हो गई है। इन्होंने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। ये स्वीकार्य नहीं है। जनता ने भाजपा पर विश्वास दिखाया है। सपा और AAP को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में सपा का जो हाल हुआ है, दिल्ली में आम आदमी पार्टी का भी वही हाल होने वाला है।”

मिल्कीपुर उपचुनाव पर बोले अवधेश प्रसाद

दूसरी तरफ मिल्कीपुर चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि “मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हमने कई बार चुनाव आयोग के सामने पूरी बात रखी। हमारी सारी शिकायतें चुनाव में साबित हो रही थी। भाजपा के गुंडे बूथ कैप्चर कर रहे थे लेकिन, चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। इसके बावजूद भाजपा हारेगी। सपा का उम्मीदवार जीतेगा।”

बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने पांचवें राउंड तक 14339 वोटों की बढ़त बना ली है। उन्हें 27221 वोट मिल चुके हैं जबकि दूसरे नंबर पर अजीत प्रसाद हैं उनके खाते में अभी तक 12882 वोट आएं हैं।

बता दें कि मिल्कीपुर सीट बीजेपी और सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। ये सीट पहले सपा के पास थी जो अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद खाली हुई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग