Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बहराइच हिंसा: प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया

Bahraich Violencउत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दिन पहले महसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।
Bahraich Violence

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दिन पहले महसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। बहराइच की डीएम मोनिका रानी ने कहा कि हम स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

दरअसल, घटना से जुड़े 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रदर्शनकारियों द्वारा इलाके में अस्पताल, दवा की दुकानों और अन्य जगहों पर आगजनी की गई है।
रविवार को महसी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना 13 अक्टूबर को हुई।

बहराइच की पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने बताया, “महसी के महाराजगंज इलाके में एक जुलूस मस्जिद से होकर मुस्लिम इलाके से गुजर रहा था। कुछ मुद्दों पर दोनों समूहों में बहस हुई। हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति पर गोली चलाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई और उसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई।”

महाराजगंज में एक व्यक्ति को गोली लगने की घटना में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज किया गया है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

योगी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बहराइच जिले के महसी में माहौल खराब करने वालों शख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की गारंटी सभी को दी गई है, लेकिन जिन दंगाइयों की लापरवाही से यह घटना हुई, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।”

ये भी पढ़ें- केंद्र ने चिराग पासवान की ‘जेड श्रेणी’ सुरक्षा एसएसबी से सीआरपीएफ को सौंपी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड