Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ayodhya: राम की पैड़ी पर बनेगी मुंबई के जुहू जैसी ‘चौपाटी’, जानें क्या होगा खास

राम नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन समेत कई सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसी बीच जल्द ही मुंबई के जुहू चौपाटी की तरह सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर भी चौपाटी बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Ayodhya:| shreshth bharat

Ayodhya: राम नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन समेत कई सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सभी निर्माण कार्यों की गति में तेजी भी लाई जा रही है।

इसी बीच जल्द ही मुंबई के जुहू चौपाटी की तरह सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर भी चौपाटी बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चौपाटी तैयार करने के लिए 4.65 करोड़ रुपये की भी मंजूरी दी गई है।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए की जा रही नई व्यवस्था

बता दें, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। हर दिन लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कम खर्च में अधिक से अधिक सुविधाओं को लाभ देने की कोशिश कर रही है।

UP: बहराइच के आदमखोर भेड़िये को गोरखपुर चिड़ियाघर में किया गया शिफ्ट

सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर बन रही चौपाटी में फूडिंग एरिया को विकसित करने की योजना बनाई गई है। यहां छोटी-छोटी स्थायी व अस्थायी दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों पर अयोध्या के लोकल फूड के साथ अलग-अलग प्रकार के व्यंजन भी मिलेंगे।

दीपोत्सव तक हो जाएगा तैयार

चौपाटी की स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं का भी खास ख्याल रखा जाएगा, ताकि इधर-उधर गंदगी न फैल सकें। यहां 84 दुकानें व रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा, यहां पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी।

‘लाल टोपी’ वाले काले कारनामों…’ सीएम योगी का सपा पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह का कहना है कि चौपाटी के निर्माण और विकास का कार्य 45 फीसदी पूरा हो चुका है। दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर भव्य चौपाटी बनकर तैयार हो जाएगी, जिसका पर्यटक आनंद ले सकेंगे।

सरयू तट के किनारे बनाए जाएंगे चबूतरे

जानकारी के मुताबिक, राम की पैड़ी पर कुछ जगहें ऐसी भी होंगी, जहां सिर्फ चबूतरों का निर्माण किया जाएगा। लोग यहां बैठकर शांति से कुछ वक्त सरयू तट पर बीता सकें। इसके अलावा, कुछ जगहों पर आधुनिक डिजाइन वाले ठेलों का संचालन भी किया जाएगा। साथ ही गंदगी को फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन लगवाए जाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग