Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय टीम के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने गर्लफ्रेंड के संग रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें

Deepak Hooda Marriage: भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर दीपक हुड्डा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दीपक ने हिमाचल की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। अपनी शादी की जानकारी दीपक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।
Deepak Hooda Marriage

Deepak Hooda Marriage: भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर दीपक हुड्डा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दीपक ने हिमाचल की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। अपनी शादी की जानकारी दीपक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इस शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

दीपक हुड्डा ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, ‘नौ साल के इंतजार के बाद, हर पल, हर सपना और हर बातचीत हमें इस खूबसूरत दिन तक ले आई। अगर हम थोड़ी देर और एक-दूसरे को पकड़कर रखें, ऐसी कहानियां बुने जिन्हें केवल हमारे दिल ही सुन सकते हैं, और अगर हम थोड़ा खोए हुए लगें, तो हमें माफ करें, क्योंकि आखिरकार हमने एक-दूसरे को पा लिया है।’

दीपक ने आगे लिखा, ‘घर में स्वागत है, मेरी छोटी-सी हिमाचली लड़की, परिवार और दोस्तों से घिरे हुए और उनके आशीर्वाद से सराबोर होकर, हमने हमेशा के लिए अपना जीवन शुरू कर दिया। हमारा दिल भर गया है, आप सभी का शुक्रिया।’

महाकुंभ 2025: अयोध्या की तर्ज पर प्रयागराज में बनेंगे भक्तों के लिए होम-स्टे

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हुड्डा

इस समय दीपक हुड्डा भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच फरवरी, 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। हुड्डा ने भारत के लिए 10 वनडे मैचों में 153 रन बनाए हैं, जबकि तीन विकेट झटके हैं। वहीं भारत की ओर से 21 T20I मैचों में एक शतक के साथ 368 रन बनाए हैं और 6 विकेट भी लिए हैं। इस बार आईपीएल 2024 में हुड्डा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हैं। दीपक इस आईपीएल में 11 मैचों में 145 रन ही बना सके।

13 नये मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने को NMC में की गई अपील

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा