Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जादूगर जनता कांग्रेस सरकार को करेगी गायब : अमित शाह

amit

अमित शाह ने कहा कि पूरे राजस्थान का दौरा करके विश्वास से बताना चाहता हूं कि राजस्थान में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बन रही है। वोटिंग से दो दिन पहले आज गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि राजस्थान में अगली सरकार बीजेपी की बन रही है। जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा बीजेपी के चुनाव अभियान में 1 करोड़ से ज्यादा मतदातओं से सम्पर्क किया जा रहा है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी की सभी सीटें बीजेपी के खाते में देकर, मोदी जी के प्रति राजस्थान की जनता ने अपना विश्वास प्रकट किया है। उसके सामने भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकर ने राजस्थान में करोड़ों लाभार्थियों को केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया है। गांव और गरीब दोनों के फायदे के लिए राजस्थान में सीधा परिणाम देती हुई नजर आती है।

कांग्रेस सरकार को विदाई देने के लिए राजस्थान के लोगों नेअपना मन बना लिया है। मैंने कई बार आमसभा में कांग्रेस से सवाल किया मगर मुझे जवाब नहीं मिला कि जब केंद्र में आपकी सरकार थी, 10 साल तक। 2004 से 14 तब आपने राजस्थान के लिए क्या किया? इसका जवाब कांग्रेस पार्टी नहीं देती है। कांग्रेस ने राजस्थान में पिछले 5 साल में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का परिचय दिया। इससे राजस्थान की जनता त्रस्त है।

अमित शाह ने तुष्टिकरण के विकृत मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में छाबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा, जयपुर में सुनियोजित दंगे हुए। दंगाइयों पर कोई कठोर कार्यवाही राजस्थान सरकार की ओर से वोट बैंक पॉलिटिक्स के कारण नहीं हुई। उदयपुर में कन्हैयालाल तेली, भीलवाड़ा में आदर्श तापड़िया, चित्तौड़गढ़ में रतन सोनी, झालावाड़ में कृष्ण वाल्मीकि, जयपुर में मनु वैष्णव, बांसवाड़ा में गौराण। ढेर सारे अनुसंधान की राजनीति के चलते कोई प्रकार की कानूनी कठोर कानूनी कार्यवाही के बगैर लटके हुए नजर आते हैं। सालासर में राम दरबार पर बुलडोजर घुमाया, अलवर में शिवलिंग को ड्रिलिंग मशीन से तोड़ दिया। गौशाला पर बुलडोजर घुमा दिया।

अमित शाह लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार लाल डायरी भ्रष्टाचार का प्रतीक बना हुआ है। दीपावली की डायरियां जो निकलती हैं उसमें आज सबसे कम डिमांड अगर है तो लाल कलर की डायरी की है। क्योंकि सबको डर है कि मैं शुभकामनाओं के लिए लाल डायरी दूंगा तो वह भ्रष्टाचार का प्रतीक न बन जाए। कई सारे गबन के मामले यहां तक की सचिवालय में 2 करोड़ 35 लाख और 1 किलो सोना, पूरे आजाद भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मंत्रालय की अलमारी से 2 करोड़ 35 लाख कैश और 1 किलो सोना मिल जाए। मगर गहलोत साब रिएक्शन मैंने देखा था उस दिन, उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। भ्रष्टाचार के प्रति इतना ठंडा रूप किसी का नहीं देखा है। कोई महंत को अवैध खनन रोकने के लिए आत्मदाह करना पड़ता है, मगर आज भी उस क्षेत्र के अंदर अवैध खनन खुले आम चल रहा है। जल जीवन विभाग मिशन, खनन विभाग, उदय सागर झील, प्रतापगढ़ की मार्बल की खान, कालीसिंध डेम, गरीबों के राशन के अंदर घपला, ढेर सारे घपले घोटाले के मामले सामने आए हैं।

सबकी बात करते हुए उन्होंनें देश के अन्नदाताओं के हाल का भी जिक्र किया और कहा कि देश के किसानों का हाल भी बेहाल है। 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करके आई हुई गहलोत सरकार 5% किसानों का कर्ज भी पांच साल में माफ नहीं कर पाई है। लगभग 19000 से ज्यादा किसानों की भूमि को नीलाम कर दिया और दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

राजस्थान सरकार से हर कोई चाहे वो युवा हो, चाहे किसान हो, महिला हो, दलीत हो और चाहे धार्मिक गुरु ही क्यों ना हो , सभी लोग त्रस्त हैं। कुछ नेताओं ने मुझ से कहा था कि साहब सोच समझ कर रणनीति बनाना, गहलोत साहब जादूगर है। लेकिन मैंने आज पूरा दौरा करके आज मन बनाया है कि उन्होंने बहुत सारी चीजों को गायब किया है। नौकरियों को गायब किया है। खाने-पीने की चीजों काे गायब किया है, अच्छी कानून व्यवस्था को गायब किया है। अब जनता ने मन बनाया है कि जनता जादूगर बनकर कांग्रेस सरकार को गायब करने वाली है। तीन दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही