Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PANJAB POLECE | Amritpal Singh | MOTHER ARREST | SHRESHTH BHARAT

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने जानकारी दी है कि अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर के अलावा उनके चाचा और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि अमृतपाल सिंह की मां चेतना मार्च निकालने वाली थी उसे ठीक 1 दिन पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया अमृतपाल और उसके 9 साथी असम की डिब्रूगढ़ की जेल में बंद है। अमृतपाल सिंह की मां, अमृतपाल और उनके 9 साथियों को पंजाब की जेल में ट्रांसफर करने की मांग कर रही थी। इसी को लेकर वह 8 अप्रैल को बठिंडा में मार्च निकालने की योजना बना रही थी।

ऐसा कहा जा रहा है कि 22 फरवरी से अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास बलविंदर कौर अपने साथियों के साथ भूख हड़ताल पर थी उनका कहना था जब तक अमृत पाल और बाकी कैदियों को पंजाब की जेल में ट्रांसफर नहीं किया जाता है उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।

वहीं अब इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है अकाली दल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की निंदा की है उन्होंने कहा है कि अमृतपाल सिंह की मां को गिरफ्तार करना गलत है यह निंदनीय है।

क्या था पूरा मामला
आपको बता दें, यह पूरा मामला पिछले साल शुरू हुआ था। जब 23 फरवरी को अमृतपाल और उसके संगठन वारिस पंजाबी दे से जुड़े लोगों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। अमृतपाल और उसके समर्थकों के हाथों में तलवार, लाठी और डंडे थे। यह पूरा बवाल कई घंटे तक चला था। अमृतपाल के समर्थकों ने लवप्रीत तूफान की रिहाई में हंगामा खड़ा कर दिया था। जब पुलिस ने आरोपियों पर रेड की तो उसे वक्त अमृतपाल फरार हो गया लेकिन उसके कई साथी गिरफ्तार कर लिए गए। पंजाब पुलिस पुलिस ने अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए लगा दिया। इस घटना के लगभग दो महीने बाद अमृतपाल गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया। असम में अमृतपाल सिंह पर कई केस चल रहे हैं।

असम की डिब्रूगढ़ जय साल 1859-60 में बनी थी यह पूर्वोत्तर की सबसे पुरानी और सबसे उच्च सुरक्षा वाली जिलों में से एक है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर