Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ओडिशा में दो वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत, पांच घायल

Odisha Accident: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार तड़के एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
Odisha Accident

Odisha Accident: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार तड़के एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना हेमगिरि पुलिस थाने के अंतर्गत गायकनापाली इलाके के पास हुई। यात्रियों को ले जा रही एक वैन ट्रक से टकरा गई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘कीर्तन समूह के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। ऐसा संदेह है कि इलाके में धुंध के कारण यह दुर्घटना हुई।’’

‘कीर्तन’ पार्टी दिवाली के अवसर पर एक कार्यक्रम के लिए चक्कपलाई गांव गई थी और कार्यक्रम के बाद अपने गांव लौट रही थी। ये लोग सुंदरगढ़ जिले के कंडागोडा और समरपिंडा गांव से थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी।

Govardhan Puja 2024: आज पूजन के लिए दो शुभ मुहूर्त, जानें कौन-सा सर्वश्रेष्ठ

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग