श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर बर्मी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; छह लोग घायल

Burmese army plane crashes | SHRESTH BHARTAT

मिजोरम में लेंगपुई में बर्मी सेना का एक विमान मंगलवार सुबह मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह बर्मा की सेना (तात्पदौ) का एक विमान है जो लेंगपुई हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। मिजोरम डीजीपी ने जानकारी दी कि घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिजोरम के डीजीपी से मिली जानकारी के मुताबिक, विमान छोटा था और इसमें पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। डीजीपी ने कहा, 14 लोगों में से छह को चोटें आईं, जबकि आठ सुरक्षित हैं। घायल व्यक्तियों को लेंगपुई अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !