Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सेमिनार हॉल की जांच के दौरान दो के मिले फिंगरप्रिंट, जानें CBI ने क्या कहा?

kolkata Doctor Rape and Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई 31 वर्षीय डॉक्टर के चार सहयोगियों का आज पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है।
kolkata Doctor Rape and Murder Case

kolkata Doctor Rape and Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई 31 वर्षीय डॉक्टर के चार सहयोगियों का आज पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि चारों लोगों के बयान अलग-अलग हैं।

चारों डॉक्टर अपराध में शामिल नहीं- CBI

CBI के मुताबिक, इनमें दो प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर ट्रेनी, एक हाउस सर्जन और एक ट्रेनी शामिल हैं। सीबीआई ने साफ किया है कि ऐसा नहीं लगता है कि ये चारों डॉक्टर अपराध में शामिल थे, लेकिन उनका टेस्ट करना इसलिए जरूरी है ताकि यह पता चल सके कि कहीं वे सबूतों से छेड़छाड़ करने में तो शामिल नहीं थे या फिर वे किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- kolkata Doctor Case: मेरा मुवक्किल बेगुनाह… आरोपी संजय रॉय की

पुलिस ने की थी चारों डॉक्टरों से पूछताछ

इससे पहले, इन्हीं चारों डॉक्टरों में से एक ने अगले दिन की सुबह सेमिनार हॉल में पीड़िता का शव देखा था, जिसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी थी। वहीं, पुलिस ने CBI के पास केस जाने से पहले इन चारों डॉक्टरों से भी पूछताछ की थी।

चारों डॉक्टरों में से दो के मिले फिंगरप्रिंट

वहीं, CBI को सेमिनार हॉल की जांच के दौरान इन चारों डॉक्टरों में से दो के फिंगरप्रिंट भी मिले थे। CCTV फुटेज घटना वाली रात को हाउस सर्जन को पहली मंजिल से तीसरी मंजिल पर जाते हुए भी देखा गया था। जब CBI ने हाउस सर्जन से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह तीसरी मंजिल पर करीब 2.45 बजे गया था। इस बीच उसने पीड़िता से भी बात की थी।

ये भी पढ़ें- मर्डर मिस्ट्री का ऐसा मामला, जिसे सुन कांप जाएगी आपकी रूह

पीड़िता और दो प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर ट्रेनी ने साथ खाना खाया

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता और दो प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर ट्रेनी ने आधी रात के साथ खाना खाया। फिर वे सेमिनार रूम में गए और ओलंपिक में नीरज चोपड़ा की भाला फेंक स्पर्धा देखी। रात करीब 2 बजे दोनों सहकर्मी स्लीप रूम में चले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आराम कर रहे थे।  पीड़िता सेमिनार रूम में ही रुकी रही।

इंटर्न ने कहा है कि वह इंटर्न रूम में था। ये तीनों कमरे- सेमिनार हॉल, स्लीप और इंटर्न रूम तीसरी मंजिल पर एक-दूसरे के करीब स्थित थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग