श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘चाय वाले ने फैलाई…,’  जलगांव ट्रेन हादसे पर बड़ा खुलासा

इस मामले पर अब बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आज तक की एक खबर में दावा किया गया है कि हादसे के वक्त ट्रेन पर मौजूद एक यात्री ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की अफवाह एक चाय वाले ने फैलाई थी।
Jalgaon Train Accident

Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार, 22 जनवरी को पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। चलती ट्रैन में आग की अफवा फैली, जिसके बाद ट्रेन की चेन खींच दी गई और परेशान होकर यात्री उतरने लगे। इसी बीच बगल के ट्रैक पर आ रही तेज रफ्तार ट्रेन ने कई यात्रियों को रौंद दिया, जिसमें करीब 13 लोगों की जान चली गई।

इस मामले पर अब बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आज तक की एक खबर में दावा किया गया है कि हादसे के वक्त ट्रेन पर मौजूद एक यात्री ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की अफवाह एक चाय वाले ने फैलाई थी।

एक चाय वाले ने फैलाई आग की अफवाह

हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि एक चाय वाले ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गई है, जिसके बाद यात्रियों में अपरा-तफरी मच गई। यात्री ने बताया कि उस चायवाले ने ही ट्रेन की चेन खेची थी। जब ट्रेन धीमी होने लगी तो यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे।

जानें क्या बताया?

चश्मदीद ने आगे बताया, “कुछ लोग उस ट्रैक पर कूद गए, जहां से बंगलौर एक्सप्रेस गुजर रही थी और वे कुचलकर मर गए। सैकड़ों लोग दूसरी तरफ कूद गए, जहां ट्रैक नहीं था। अगर वे इस तरफ कूदते तो और भी ज्यादा लोग मारे जाते।”

अस्पताल में भर्ती एक घायल ने बताया, “जब सभी ने कहा कि आग लग गई है तो हम ट्रेन से उतर गए। हमने ट्रेन रोकी और दौड़ना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ से एक और ट्रेन आई और लोगों ने उसे पकड़ लिया।”

ये भी पढ़ें- कर्नाटक एक्‍सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत, सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने किया मुआवजे का एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य