श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

पुणे में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में स्कूल वैन का चालक गिरफ्तार

Pune Sexual Assault: महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने छह वर्षीय दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वैन के चालक को गिरफ्तार किया है।
Pune Sexual Assault

Pune Sexual Assault: महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने छह वर्षीय दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वैन के चालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना 30 सितंबर को उस समय हुई, जब ये बच्चियां शहर के वानवाडी इलाके में स्थित स्कूल से घर लौट रही थीं।

वानवाडी थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वैन में बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया और एक छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने फिर स्कूल अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

आरोपी चालक संजय रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं इससे पहले, ठाणे जिले के बदलापुर में अगस्त में एक स्कूल में एक सफाई कर्मचारी ने कथित तौर पर चार वर्षीय दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया था, जिसके बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था। बाद में आरोपी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया। 23 सितंबर को पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य