Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य ने लगाई जीत की हैट्रिक, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Paris Olympics 2024 Badminton: भारतीय बैडमिंटन सनसनी लक्ष्य सेन ने अपने ही साथी एचएस प्रणय को हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने एसएस प्रणय को प्री क्वार्टर फाइनल में 21-12, 21-6 से हराया।
Paris Olympics 2024 Badminton

Paris Olympics 2024 Badminton: भारतीय बैडमिंटन सनसनी लक्ष्य सेन ने अपने ही साथी एचएस प्रणय को हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने एसएस प्रणय को प्री क्वार्टर फाइनल में 21-12, 21-6 से हराया। इस मैच को जीतने के बाद लक्ष्य ने जश्न न मनाते हुए अपने विपक्षी खिलाड़ी प्रणय को गले लगा लिया।

इस मुकाबले का पहला सेट लक्ष्य ने जीता। उन्होंने 21 मिनट तक चले इस गेम में प्रणय को 21-12 से हराया। वहीं, दूसरे सेट में भी लक्ष्य ने शानदार खेल दिखाया और 18 मिनट तक चले गेम में प्रणय को 21-6 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। पेरिस ओलंपिक में शुक्रवार को उनका सामना चीनी ताइपे के चू टिन चेन से होगा।

ओलंपिक में पहली बार भिड़े दो भारतीय शटलर (Paris Olympics 2024)

ओलंपिक इतिहास में यह पहला मौका था, जब बैडमिंटन में भारत के खिलाड़ी आमने-सामने आए। 22 साल के लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड नंबर-3 इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं एचएस प्रणय ने वियतनाम के शटलर डुक फट ली को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

प्रणय का सफर समाप्त (Paris Olympics 2024)

पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना एचएस प्रणय से हुआ। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में विश्व रैंकिंग 19 लक्ष्य ने 13वें रैंक के प्रणय को हरा दिया। इसी के साथ प्रणय का सफर पेरिस ओलंपिक में समाप्त हो गया। लक्ष्य अब क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे और बैडमिंटन में भारत की जीत की उम्मीदें इस शटलर के साथ जीवित रहेंगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग