Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ketan Agarwal Murder Case: ‘हमारा परिवार बिखर गया…’, केतन के पिता का राष्ट्रपति को भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और जल्द न्याय की मांग

Ketan Agarwal Murder Case

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित के पिता विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र (ईमेल) भेजकर मामले की त्वरित जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रपति से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की गुहार लगाई है ताकि उनके बेटे को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

विशाल अग्रवाल ने पत्र में लिखा कि वह किसी व्यापारी या प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि एक पीड़ित पिता के रूप में न्याय की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की अपील की है ताकि न्यायिक प्रक्रिया में देरी न हो।

पीड़ित परिवार ने मांग की है कि आरोपियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पत्र में बताया गया कि केतन की हत्या के महज 20 दिनों के भीतर उसके दादा (विशाल अग्रवाल के पिता) का भी सदमे से निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार बिखर चुका है। (Ketan Agarwal Murder Case)

Ketan Agarwal Murder Case: राष्ट्रपति को पीड़ित पिता की अपील

राष्ट्रपति के सचिव को संबोधित एक ईमेल में, विशाल अग्रवाल ने लिखा, “मैं यह ईमेल दर्द और उम्मीद से भरे दिल से लिख रहा हूं। मैं एक व्यवसायी या प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में नहीं लिख रहा हूं। मैं बस एक पिता हूं जो अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहा है।”

उन्होंने लिखा, “केतन को खोने के महज 20 दिनों के भीतर ही मैंने अपने पिता को भी खो दिया। वे अपने पोते को किसी भी चीज़ से ज़्यादा प्यार करते थे। वे केतन की मृत्यु के सदमे और शोक को सहन नहीं कर सके। महज 20 दिनों में मैंने अपने बेटे और पिता दोनों को खो दिया। हमारा परिवार बिखर गया है।”

उन्होंने लिखा, “हम किसी विशेष व्यवहार की मांग नहीं कर रहे हैं। हम केवल इतना चाहते हैं कि इस मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में हो ताकि जल्द से जल्द न्याय मिल सके। न्याय में देरी से हमारे जैसे परिवारों का दर्द ही बढ़ता है। कृपया मेरे बेटे के मामले को महज एक और फाइल बनकर न रह जाने दें। इस मामले के पीछे एक ऐसा परिवार है, जिसने सब कुछ खो दिया है।” (Ketan Agarwal Murder Case)

जानिए इस पूरे हत्याकांड की सिलसिलेवार कहानी

पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना है, जिसकी शुरुआत एक हादसे जैसी लगी थी लेकिन बाद में यह एक सोची-समझी मर्डर मिस्ट्री के रूप में सामने आई। यह पूरी कहानी किसी फिल्मी थ्रिलर की तरह है, जिसमें प्यार, धोखा और गहरी साजिश शामिल है।

कौन था केतन अग्रवाल?

26 वर्षीय केतन अग्रवाल पिंपरी-चिंचवड़ (पुणे) के एक बड़े कंस्ट्रक्शन व्यवसायी विशाल अग्रवाल के बेटे थे। केतन अपनी पारिवारिक रियल एस्टेट कंपनी ‘सक्सेस ग्रुप’ में डायरेक्टर और सीएमओ के पद पर कार्यरत थे। फरवरी 2026 में केतन अग्रवाल की सगाई 20 वर्षीय सिया गोयल के साथ हुई थी। (Ketan Agarwal Murder Case)

दोनों की शादी नवंबर 2026 में राजस्थान के उदयपुर के एक आलीशान महल में होनी तय हुई थी। इस शादी के लिए दोनों परिवारों ने करोड़ों रुपये खर्च कर भारी तैयारियां की थीं। सिया इस शादी से खुश नहीं थी। उसका कॉलेज के समय से ही चेतन चौधरी नाम के लड़के के साथ प्रेम संबंध था। वह केतन को अपने और चेतन के बीच का कांटा मानती थी।

18 जून की वो खौफनाक घटना

18 जून 2026 को सिया केतन को पुणे के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में घूमने के बहाने ले गई। किले के एक ऊंचे पॉइंट (करीब 400 फीट ऊंची चट्टान) से गिरकर केतन की गहरी खाई में मौत हो गई।शुरुआत में सिया ने इसे एक दुखद हादसा बताया और सोशल मीडिया पर केतन की मौत का दुख मनाते हुए वीडियो भी पोस्ट किया। (Ketan Agarwal Murder Case)

केतन के परिवार को इस मौत पर शक हुआ, जिसके बाद पुणे पुलिस ने गहराई से मामले की जांच शुरू की। जब डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों को खंगाला गया, तो पूरी कहानी पलट गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए खुद भागने के बजाय उसकी हत्या की योजना बनाई। उन्हें डर था कि भागने से समाज में परिवार की बदनामी होगी।

18 जून को सिया केतन को जबरदस्ती किले के खतरनाक पॉइंट पर ले गई। वहां योजना के मुताबिक चेतन चौधरी पहले से छुपा हुआ था। सिया के इशारे पर केतन को खाई में धक्का दे दिया गया। पुलिस को दोनों के मोबाइल से चौंकाने वाले व्हाट्सएप चैट्स मिले। हत्या से कुछ दिन पहले (14 जून) भी उन्होंने कोशिश की थी लेकिन सिया घबरा गई। एक चैट में सिया ने चेतन से लिखा था कि “मुझमें अकेले ऐसा करने की हिम्मत नहीं है, तुम भी आ जाओ ताकि दोनों मिलकर उसे चट्टान से धक्का दे दें।” (Ketan Agarwal Murder Case)

सीक्रेट मैरिज का सबसे बड़ा ट्विस्ट

जुलाई 2026 में पुलिस जांच के दौरान इस केस में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब डिजिटल सबूतों से पता चला कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने करीब 4 महीने पहले ही अपने परिवारों से छिपाकर गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। पुलिस को उनके रजिस्ट्रार ऑफिस के कुछ दस्तावेज और तस्वीरें मिली हैं, जिनमें वे वरमाला पहने नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में यरवदा जेल में बंद हैं। केतन की हत्या के सदमे को न झेल पाने के कारण जुलाई की शुरुआत में उनके बीमार दादा देवीचंद अग्रवाल का भी निधन हो गया। मामले की जांच अभी भी जारी है और पुलिस कोर्ट के सामने सख्त सबूत पेश करने की तैयारी कर रही है ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। (Ketan Agarwal Murder Case)


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हमारा परिवार बिखर गया...', केतन के पिता का राष्ट्रपति को भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और जल्द न्याय की मांग
UP Weather Alert
UP Weather Alert: प्रयागराज में मानसून का कहर, पहली ही बारिश में शहर जलमग्न; IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Sonam Wangchuk Jantar Mantar Parliament March
Jantar Mantar Parliament March: सोनम वांगचुक की अपील पर 20 जुलाई को संसद मार्च की तैयारी, डिजिटल सपोर्ट छोड़ सड़क पर उतरने का आह्वान!
West Bengal
West Bengal: 'महिलाओं से छेड़छाड़ और कार्यकर्ताओं पर हमले हुए', ममता बनर्जी का BJP पर हमला, TMC रैली में हिंसा का आरोप
Sourav Ganguly
जन्मदिन पर मिला सबसे बड़ा तोहफा, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली; जय शाह और ICC का जताया आभार
'Satluj' OTT Row
OTT पर आते ही बैन हुई दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज'; सेंसर बोर्ड से लेकर सरकार के बैन तक, जानें पूरी कहानी