श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Maharashtra: पुलिस से बंदूक कैसे छीन ली… बदलापुर केस के आरोपी की मौत पर भड़का विपक्ष

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल में सफाई कर्मी के रूप में काम करता था। सोमवार को पुलिस उसे एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में तलोजा जेल से बदलापुर ला रही थी, तभी...
Badlapur Encounter| shreshth bharat

Badlapur Encounter: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत छिड़ी हुई है। इसी बीच बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी अक्षय शिंदे की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ है। आरोपी अक्षय शिंदे की मौत पुलिस की जवाबी गोलीबारी में हो गई। अब उसकी मौत पर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है।

पुलिसकर्मी से आरोपी ने छीनी थी बंदूक

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल में सफाई कर्मी के रूप में काम करता था। सोमवार को पुलिस उसे एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में तलोजा जेल से बदलापुर ला रही थी, तभी आरोपी ने बंदूक छीन ली और गोली चला दी। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मामले में सीएम ने कही यह बात

इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा के लिए आरोपी पर गोली चलाई। इससे पहले भी अक्षय शिंदे को फांसी देने की मांग विपक्षी दलों की थी और अब ये लोग आरोपी का पक्ष ले रहे हैं। वो महाराष्ट्र पुलिस की निष्ठा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।  विपक्षी नेताओं की ऐसी हरकत काफी निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

चौथी बार सरकार बने या नहीं, लेकिन यह तो तय है… नितिन गडकरी का किस ओर

सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष द्वारा राजनीतिक सहानुभूति लेने की कोशिश का आरोप लगाए जाने पर कहा कि हमारी सरकार की मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की सफलता से विपक्ष काफी परेशान हैं।

डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में कहा कि विपक्ष हर मुद्दे पर सवाल खड़े करता है। विपक्ष ही चाहता था कि उसे फांसी मिले। अब जब पुलिस ने लोगों की जान बचाने की कोशिश की, तो ये लोग ऐसे सवाल कर रहे हैं। यह गलत है।  

विपक्ष ने उठाए कई सवाल

बदलापुर मामले (Badlapur Encounter) में विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या यह सबूत नष्ट करने की कोशिश है। पुलिस ने क्या आरोपी को ले जाते समय उसके हाथ नहीं बांधे थे? पुलिस इतनी लापरवाह कैसे थी? उसने बंदूक कैसे छीन ली?

SC ने मद्रास HC का फैसला पलटा, Child Porn देखना और डाउनलोड करना है

उन्होंने आगे कहा कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन गिरफ्तार आरोपी को संदिग्ध परिस्थितियों में मार दिया गया। इस मामले की न्यायिक जांच जांच हो। हमें बदलापुर पुलिस पर भरोसा नहीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप